Vivo S30 Pro Mini होगा छोटे पैक में बड़ा धमाका! 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स हुए लीक

फोन 6.31 इंच के OLED फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2025 09:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन 6.31 इंच के OLED फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है।
  • कॉम्पेक्ट होने के बावजूद फोन में 6500mAh बैटरी होगी।
  • इसके साथ में कंपनी 100W चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।

Vivo S20 Pro को कंपनी ने चीन में 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी S सीरीज में एक नया कॉम्पेक्ट फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो पावरफुल भी बताया जा रहा है। यह फोन Vivo S30 Pro Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है। कंपनी के एक अधिकारी की ओर से Weibo पर कंफर्म किया गया है कि फोन मई के अंत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन Vivo S Pro लाइनअप में एक छोटा, लेकिन दमदार एडिशन होगा। फोन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने वाला बताया जा रहा है और साथ में हैंड-फ्रेंडली भी होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo S30 Pro Mini Specifications 
Advertisement
Vivo S30 Pro Mini के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह फोन 6.31 इंच के OLED फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। फोन का साइज बिल्कुल Vivo X200 Pro Mini के जैसा होगा। कॉम्पेक्ट होने के बावजूद फोन में 6500mAh बैटरी होगी। किसी कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी (via) हो सकती है। रोचक रूप से इसके साथ में कंपनी 100W चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। कॉम्पेक्ट फोन में ऐसा कॉम्बिनेशन बहुत दुर्लभ कहा जा सकता है। 

फोन को लेकर आए अन्य लीक्स की मानें तो इस फोन में 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा आ सकता है। फोन में Fuji स्टाइल इमेज फिल्टर देखने को मिल सकते हैं। फोन प्रीमियम बिल्ड के साथ आ सकता है। इसमें मिडल में मेटल फ्रेम आ सकता है और कलर वेरिएंट्स भी लुभावने हो सकते हैं जो इसे प्रीमियम लुक देंगे। 
Advertisement

Vivo S30 लाइनअप के अन्य मॉडल्स में 6.67 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इनमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट आ सकता है। यहां भी कंपनी 6500mAh बैटरी दे सकती है। Vivo S30 Pro Mini के साथ कंपिटिशन करने के लिए मार्केट में प्रतिद्वंदी पहले से मौजूद हैं जिसमें OnePlus 13T जैसे नाम शामिल हैं। फोन में 6260mAh बैटरी दी गई है। Vivo S30 Pro Mini के ग्लोबल मार्केट में भी आने की खबर है। ग्लोबल लेवल पर फोन को Vivo X200 FE के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.