Vivo S30, S30 Pro Mini देंगे 16GB रैम के साथ दस्तक, डिजाइन और कलर्स आए सामने

Vivo आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में Vivo S30 सीरीज को 29 मई को लॉन्च करने वाला है।

Vivo S30, S30 Pro Mini देंगे 16GB रैम के साथ दस्तक, डिजाइन और कलर्स आए सामने

Photo Credit: Vivo China

Vivo S30 में 6.67 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Vivo S30 Pro Mini में 6.31 इंच की LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo S30 में 6.67 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo S30, S30 Pro Mini में 12/256GB, 12/512GB और 16/512GB स्टोरेज होगी।
विज्ञापन
Vivo आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में Vivo S30 सीरीज को 29 मई को लॉन्च करने वाला है, जिसमें Vivo S30, Vivo S30 Pro Mini शामिल होंगे। लॉन्च से पहले Vivo S30 और S30 Pro Mini वीवो चीन की वेबसाइट, जिंगडोंग मॉल और अन्य ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। आधिकारिक लिस्टिंग से S30 सीरीज के स्टोरेज,कलर ऑप्शन और डिजाइन का खुलासा हो गया है। आइए Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo S30, S30 Pro Mini Storage, Colors


Vivo S30 और S30 Pro Mini तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स जैसे कि 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB में उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्राहक इन फोन को 4 कलर वेरिएंट जैसे कि मिंट ग्रीन, पीच पिंक, लेमन येल्लो और कोको ब्लैक में उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Vivo S30, S30 Pro Mini Specifications (Expected)


Vivo S30 Pro Mini में 2.5डी ग्लास के साथ 6.31 इंच की LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो सोनी IMX882 पेरिस्कोप सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा शामिल हो सकता है।

Vivo S30 में बड़ी 6.67 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें सोनी IMX882 पेरिस्कोप सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल हो सकता है।

S30 सीरीज एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर काम करेगी। S30 Pro Mini में मेटल फ्रेम है, जबकि S30 में प्लास्टिक मिडिल फ्रेम है। रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S30 Pro Mini को चीनी बाजार के अलावा Vivo X200 FE के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है, जो कि जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है। यह अभी भी साफ नहीं हुआ है कि Vivo S30 ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा या नहीं, लेकिन संभावना है कि इसे बाद में Vivo V60 ब्रांडिंग के तहत पेश किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »