itel ने पहला किफायती AI फोन Super Guru 4G Max किया लॉन्च, जानें सबकुछ

itel ने भारतीय बाजार में नया फीचर फोन itel Super Guru 4G Max लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 10:57 IST
ख़ास बातें
  • itel Super Guru 4G Max की कीमत 2,099 रुपये है।
  • itel Super Guru 4G Max में 2000mAh की बैटरी दी गई है।
  • itel Super Guru 4G Max में फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है।

itel Super Guru 4G Max में 2000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: itel

itel ने भारतीय बाजार में नया फीचर फोन itel Super Guru 4G Max लॉन्च कर दिया है जो कि एआई इंटीग्रेशन के साथ आता है। इस फीचर फोन में 3 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। सुपर गुरु 4जी मैक्स के साथ कंपनी ग्राहकों को बिना स्मार्टफोन में स्विच किए AI टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाना चाहती है। यहां हम आपको itel Super Guru 4G Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

itel Super Guru 4G Max Price

itel Super Guru 4G Max की कीमत 2,099 रुपये है। यह फोन 13 महीने की वारंटी और पहले 111 दिनों के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। यह भारत में ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और ब्लू रंगों में उपलब्ध है। 

Advertisement

itel Super Guru 4G Max Specifications, features

itel Super Guru 4G Max में 3 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि कंटेंट देखने या मैसेज पढ़ने के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 दिनों तक के एक्सटेंडेड स्टैंडबाय के लिए सुपर बैटरी मोड भी है। यह डिवाइस 13 रीजनल लैंग्वेज का भी सपोर्ट करता है। इसमें फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है। यह भारत का पहला AI सपोर्ट वाला फीचर फोन है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में वॉइस कमांड का सपोर्ट करता है। वॉइस इंटरैक्शन के जरिए यूजर्स कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज या पढ़ सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं, कैमरा खोल सकते हैं, मीडिया कंट्रोल कर सकते हैं और FM रेडियो ऑन कर सकते हैं। 

Super Guru 4G Max  फर्स्ट टाइम डिजिटल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G सिम स्लॉट,  ब्लूटूथ और रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM शामिल है। इसमें 64GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है। इसमें प्रीमियम ग्लास बैक है। यह फोन ओपन नेटवर्क कम्पैटिबल है, जिसमें BSNL का B28 बैंड भी शामिल है और BBC न्यूज जैसी सर्विस का सपोर्ट करता है। इसका किंग वॉइस सपोर्ट एक टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर है जो मैसेज को जोर से पढ़ता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.