Itel PowerPro P41 भारत में लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच बैटरी

विश ए41+ लॉन्च करने के बाद, आईटेल ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईटेल पावरप्रो पी41 की कीमत 5,999 रुपये है और फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच बैटरी 4जी वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) और वीआईएलटीई (वीडियो ओवर एलटीई) जैसी क्षमताओं से लैस होना।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 11:14 IST
ख़ास बातें
  • आईटेल पावरप्रो पी41 में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
विश ए41+ लॉन्च करने के बाद, आईटेल ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईटेल पावरप्रो पी41 की कीमत 5,999 रुपये है और फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच बैटरी 4जी वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) और वीआईएलटीई (वीडियो ओवर एलटीई) जैसी क्षमताओं से लैस होना। स्मार्टफोन को ग्रेफाइट, सिल्वर ग्रे और शैंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो, आईटेल पावरप्रो पी41 में एक मेटल फ्रेम, कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं। फोन के दांयें किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वहीं फोन के रियर पर स्पीकर और सिंगल रियर कैमरा सेटअप है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, आईटेल पावरप्रो पी41 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 5 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले  है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, आईटेल पावरप्रो पी41 में डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी, जिससे 95 घंटे तक का म्यूज़िक प्लबैक टाइम, 35 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 18.2 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक व 51 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ओटीजी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

आईटेल पावरप्रो पी41 में एक मल्टी-अकाउंट फ़ीचर है जिससे यूज़र दो व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट चला पाएंगे। इसके अलावा डिवाइस में ज़ेंडर ऐप पहले से इंस्टॉल आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.