128GB स्टोरेज के साथ Itel Magic X, Magic X Play फोन भारत में लॉन्च, कीमत 2500 रुपये से सस्ती

कीमत की बात की जाए तो Itel Magic X की कीमत 2,299 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Midnight Black और Pearl White कलर्स में आता है। वहीं Itel Magic X Play की कीमत 2,099 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Itel ने Itel Magic X और Itel Magic X Play को लॉन्च कर दिया है।
  • कीमत की बात की जाए तो Itel Magic X की कीमत 2,299 रुपये है।
  • कीमत की बात करें तो Itel Magic X Play की कीमत 2,099 रुपये है।

Photo Credit: Itel

Itel ने भारतीय बाजार में Itel Magic X और Itel Magic X Play को लॉन्च कर दिया है। ये फोन 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आते हैं और LetsChat फीचर्स यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस मैसेज सेंड करने और ग्रुप चैट ज्वाइन करने की क्षमता देता है। Itel के इन नए फीचर फोन में बूमप्ले म्यूजिक ऐप भी शामिल है जो यूजर्स को 10 मिलियन से ज्यादा फ्री म्यूजिक ट्रैक के साथ ऑनलाइन म्यूजिक लाइब्रेरी का एक्सेस प्रदान करता है। Itel Magic X और Itel Magic X Play यूजर्स को 2 हजार कॉन्टैक्ट्स को आइकॉन के साथ स्टोर करने और 12 रीजनल लैंग्वेज में सपोर्ट की सुविधा प्रदान करता है।
 

Itel Magic X और Magic X Play की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Itel Magic X की कीमत 2,299 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Midnight Black और Pearl White कलर्स में आता है। वहीं Itel Magic X Play की कीमत 2,099 रुपये है। कलर्स ऑप्शन की बात करें तो यह Midnight Black और Mint Green कलर्स में आता है। उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों Itel फीचर फोन भारतीय रिटेल स्टोर और ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
 

Itel Magic X और Magic X Play के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Itel Magic X Play में 1.77 इंच की TN डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 128x160 पिक्सल है। वहीं Magic X में 2.4 इंच की TN डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240x320 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो ये दोनों ड्यूल सिम फोन Unisoc T107 चिपसेट पर काम करते हैं। कैमरा की बात करें तो इन दोनों में एलईडी फ्लैश के साथ वीजीए कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो दोनों Itel फोन में 48MB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 64GB तक बढ़ा सकते हैं। फोनबुक में आइकन के साथ 2 हजार कॉन्टैक्ट्स तक स्टोर हो सकते हैं। इसके अलावा 500 SMS टेक्स्ट और 250 MMS टेक्स्ट तक स्टोरेज स्पेस है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वायरलेस एफएम, ब्लूटूथ v4.2 कनेक्टिविटी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Itel Magic X Play में 1,900mAh की बैटरी है, वहीं Itel Magic X में 1,200mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों ही फोन प्री-इंस्टॉल्ड Boomplay और LetsChat ऐप्स के साथ आते हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

रियर कैमरा

हां

रैम

48एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.77 इंच

रियर कैमरा

हां

रैम

48एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

1900 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

128x160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Itel Magic X, Itel Magic X Play, Itel Feature Phone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.