• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4000mAh बैटरी और 5.45 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आईटेल का बजट स्‍मार्टफोन A27 लॉन्‍च

4000mAh बैटरी और 5.45 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आईटेल का बजट स्‍मार्टफोन A27 लॉन्‍च

बजट में लॉन्‍च हुए Itel A27 स्‍मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

4000mAh बैटरी और 5.45 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आईटेल का बजट स्‍मार्टफोन A27 लॉन्‍च

यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध होगा। इनमें क्रिस्टल ब्लू, डीप ग्रे और सिल्वर पर्पल शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • Itel A27 को ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा
  • Itel A27 में फेस अनलॉक का सपोर्ट है
  • यूजर्स को दोनों सिम कार्ड पर डुअल VoLTE सपोर्ट संग 4G कनेक्टिविटी मिलेगी
विज्ञापन
Itel A27 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो गया है। कंपनी ने A-सीरीज के पोर्टफोलियो में इस नई एंट्री-लेवल डिवाइस को पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का IPS डिस्प्ले है। यूजर्स को दोनों सिम कार्ड पर डुअल VoLTE सपोर्ट के साथ 4G कनेक्टिविटी मिलती है। Itel A27 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। यह फेस अनलॉक सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कंपनी ने प्रोसेसर की डिटेल शेयर नहीं की है। प्रोसेसर को 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। बजट में लॉन्‍च हुए Itel A27 स्‍मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। 
 

Itel A27 के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

भारत में Itel A27 की कीमत 5999 रुपये तय की गई है। यह दाम 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए हैं। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध होगा। इनमें क्रिस्टल ब्लू, डीप ग्रे और सिल्वर पर्पल शामिल हैं। आईटेल के मुताबिक, Itel A27 को ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
 

Itel A27 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Itel A27 डिवाइस, डुअल सिम (नैनो) पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलती है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन 5.45 इंच के FW+ IPS डिस्प्ले से लैस है। Itel A27 एक अनस्‍पेसिफाइड क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2GB RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Itel A27 में फेस अनलॉक का सपोर्ट है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। स्मार्टफोन 32GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी (128GB तक) कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4000mAh की बैटरी से लैस है। इस हिसाब से यूजर्स को दिनभर का बैकअप आसानी से मिल जाएगा। 

कंपनी ने पिछले साल Itel A26 को लॉन्‍च किया था। इस स्‍मार्टफोन के प्रोसेसर की जानकारी भी शेयर नहीं की गई थी। इसे भी 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लाया गया था। Itel A27 के मुकाबले Itel A26 में 5.7 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। वह स्मार्टफोन Android 10 (Go edition) पर चलता है और उसमें भी फेस-अनलॉक का फीचर है। इस फोन को भी 5999 रुपये की कीमत में लॉन्‍च किया गया था। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »