7000mAh बैटरी, 4GB रैम वाले itel स्मार्टफोन को इस दिन 499 रुपये में बुक करने का मौका

itel A60s, P40 Plus Booking: itel P40+ की भारत में कीमत 4GB + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये है। इसे फॉरेस्ट ब्लैक और आइस सियान कलर्स में लाया गया है। P40+

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 22:08 IST
ख़ास बातें
  • itel A60s और P40+ की फाइनल ओपन सेल 15 जुलाई को लाइव होगी
  • शुरुआत में स्मार्टफोन्स केवल Prime सदस्यों के लिए उपलब्ध होंगे
  • दोनों फोन को केवल 499 रुपये का भुगतान करके बुक किया जा सकेगा

itel A60s की तस्वीर

itel ने इस महीने की शुरुआत में अपने दो स्मार्टफोन, itel P40+ और A60s को लॉन्च किया था। दोनों स्मार्टफोन को पहली बार सेल के लिए Amazon Prime Day सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। अब, कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहक स्मार्टफोन को पहले ही प्री-बुक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

itel ने अपकमिंग Amazon Prime Day सेल के दौरान विशेष रूप से अमेजन प्राइम सदस्यों के लिए नए लॉन्च हुए itel A60s और P40+ के लिए प्री-बुकिंग ऑफर की घोषणा की है। शुरुआत में स्मार्टफोन्स केवल Prime सदस्यों के लिए उपलब्ध होंगे, जो 11 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे (IST) से 14 जुलाई को रात 10:00 बजे (IST) के बीच केवल 499 रुपये का भुगतान करके A60s और P40+ को प्री-बुक कर सकते हैं। जो ग्राहकों दोनों में से किसी फोन को प्री-बुक करेंगे, उन्हें 14 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे (IST) से आधी रात तक डिवाइस को खरीदने का मौका मिलेगा।
Advertisement

itel A60s और P40+ की फाइनल ओपन सेल 15 जुलाई को लाइव होगी, जिसमें सभी प्राइम और नॉन-प्राइम ग्राहक इन स्मार्टफोन को खरीद सकेंगे।
 

itel P40+ और A60s की भारत में कीमत और उपलब्‍धता

itel P40+ की भारत में कीमत 4GB + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये है। इसे फॉरेस्ट ब्लैक और आइस सियान कलर्स में लाया गया है। itel A60s को शैडो ब्लैक, मूनलाइट वॉयलेट और ग्लेशियर ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट के दाम 6,299 रुपये है। 
Advertisement
 

itel P40+ और A60s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

itel P40+ में 6.8 इंच का HD+ पंच होल डिस्‍प्‍ले है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर की मदद से 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh की बैटरी है। हालांकि इसके साथ 18 वॉट का चार्जर मिलता है, जो टाइप-सी पोर्ट की मदद से बैटरी चार्ज करता है।  दावा है कि बैटरी 18 दिनों का स्‍टैंडबाय टाइम दे सकती है। 
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2 नैनो सिम लगाए जा सकते हैं और साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है। iTel P40+ में Unsioc T606 प्रोसेसर लगा है, जो तस्‍दीक करता है कि फोन 5जी नहीं है। 

A60s भी 4जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.6 इंच का एचडी प्‍लस वॉटरड्रॉप डिस्‍प्‍ले लगाया गया है। इसमें भी 4 जीबी रैम है, जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जिसे 10 वॉट के चार्जर का सपोर्ट है। बैक साइड में QVGA लेंस के साथ 8MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 5MP का है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 Go edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + QVGA

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.