• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10 हजार रुपये से सस्‍ता भारत का पहला 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी यह कंपनी! जानें डिटेल

10 हजार रुपये से सस्‍ता भारत का पहला 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी यह कंपनी! जानें डिटेल

Itel P55 5G : यह भारत का पहला एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन हो सकता है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है।

10 हजार रुपये से सस्‍ता भारत का पहला 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी यह कंपनी! जानें डिटेल

Photo Credit: 91Mobiles

Itel P55 5G को सितंबर के आखिर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • आईटेल लॉन्‍च कर सकती है सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन
  • इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है
  • इस महीने के आखिर में हो सकती है फोन की लॉन्चिंग
विज्ञापन
‘सस्‍ते' स्‍मार्टफोन्‍स के लिए पहचाना जाने वाला ब्रैंड आईटेल (Itel) कथित तौर पर भारत में पहला 5G-सपोर्टेड स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है, जिसकी कीमत काफी कम होगी। कहा जाता है कि यह एंट्री-लेवल का स्‍मार्टफोन होगा। भारत में 5जी लॉन्‍च होने के बाद से ही 5G स्मार्टफोन मार्केट में पॉपुलर हो गए हैं। हालांकि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने की वजह से ऐसे स्‍मार्टफोन मिड-रेंज से स्‍टार्ट होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आईटेल इस सिलसिले को खत्‍म करने वाला है। उसके P55 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा और एंट्री लेवल सेंगमेंट में आएगा। 

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Itel अपना पहला 5G स्‍मार्टफोन P55 5G को लॉन्‍च कर सकता है। यह भारत का पहला एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन हो सकता है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Itel P55 5G को सितंबर के आखिर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सस्‍ते स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए मशहूर इस ब्रैंड ने हाल ही में Itel A60s और Itel P40+ को लॉन्‍च किया है, जिनकी कीमत भारत में क्रमश: 6499 रुपये और 8099 रुपये से शुरू होती है। 

Itel A60s में 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

वहीं, Itel P40+ स्‍मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 6.8 इंच की HD+ IPS स्क्रीन है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और बैक में AI सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर है।

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »