दो रियर कैमरे और फेस अनलॉक सपोर्ट वाले इस फोन की कीमत है 4,999 रुपये

आईटेल ए46 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी वेरिएंट को 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डार्क वाटर, ग्रेडेशन डायमंड ग्रे, फायरी रेड और नियोन वाटर रंग में उपलब्ध होगा।

दो रियर कैमरे और फेस अनलॉक सपोर्ट वाले इस फोन की कीमत है 4,999 रुपये
ख़ास बातें
  • आईटेल ए46 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है
  • 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है Itel A46 में
  • Itel A46 की मार्केट में भिड़ंत Xiaomi Redmi 6A से होगी
विज्ञापन
Itel ब्रांड ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Itel A46 लॉन्च किया है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई के साथ आता है। यह 5,000 रुपये से कम में मिलने वाला हैंडसेट है और इसकी बैटरी 2,400 एमएएच की है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सेल्फी के लिए सॉफ्ट फ्लैश दिया गया है। आईटेल मोबाइल का कहना है कि यह फोन मार्केट में Redmi 6A को चुनौती देगा।
 

Itel A46 की भारत में कीमत

आईटेल ए46 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी वेरिएंट को 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डार्क वाटर, ग्रेडेशन डायमंड ग्रे, फायरी रेड और नियोन वाटर रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत Reliance Jio की ओर से मुफ्त डेटा दिया जाएगा। 50 जीबी के अतिरिक्त 4जी डेटा के अलावा 1,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। फोन 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आता है।
 

Itel A46 स्पेसिफिकेशन

आईटेल ए46 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस फुल-स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और इसके साथ वीजीए सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, सॉफ्ट फ्लैश सपोर्ट। फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट है और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। बैटरी 2,400 एमएएच की है। इसकी मोटाई 8.9 मिलीमीटर होगी। फोन स्क्रीन गार्ड और सिलिकॉन केस के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »