iQoo Z8x डुअल रियर कैमरा, 6,000 mAh की बैटरी के साथ 31 अगस्त को होगा लॉन्च

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 19:08 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है
  • इसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • iQoo Z8x में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी

यह इस वर्ष की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए गए iQoo Z7 की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo का Z8x गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। यह इस वर्ष की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए गए iQoo Z7 की जगह ले सकता है। 

iQoo ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि Z7x की तुलना में इसके CPU परफॉर्मेंस में 25 प्रतिशत और GPU परफॉर्मेंस में 30 प्रतिशत सुधार किया गया है। iQoo Z8x में 6,000 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह 20 घंटे तक शॉर्ट वीडियो या रीडिंग या 32 घंटे तक की ब्राउजिंग की जा सकेगी। इसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। हालांकि, इसके कैमरों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। 

पिछले महीने कंपनी ने Neo 7 Pro 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 दिया गया है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQoo Neo 7 Pro में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iQoo Neo 7 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और इसके 12 GB + 256GB वेरिएंट का 37,999 रुपये है।  

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 लेयर पर चलता है। iQoo Neo 7 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, जीएनएसएस, NavIC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  5. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  6. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  3. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  4. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  5. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  6. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  8. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  9. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  10. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.