64MP कैमरा, 12GB रैम और 120Hz डिस्प्ले के साथ iQoo Z5 लॉन्च, ये है कीमत...

iQoo Z5 की कीमत CNY 1,899 (लगभग 21,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 23,900 रुपये) हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z5 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • आइकू ज़ेड5 की सेल 28 सितंबर से शुरू होगी
  • फोन में मिलता है 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
iQoo Z5 को आज गुरुवार को 5जी स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है। यह फोन तीन अलग-अलग कॉन्फिग्रेशन वेरिएंट में आता है, जिसमें आपको 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज प्राप्त होगा। नया iQoo स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। आईकू ज़ेड5 फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। यह फोन Android 11 आधारित Origin OS 1.0 पर काम करता है।
 

iQoo Z5 price

iQoo Z5 की कीमत CNY 1,899 (लगभग 21,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 23,900 रुपये) हैं। इसके टॉप 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,200 रुपये) है।
Advertisement

इस iQoo फोन को ब्लू ऑरिजन, ड्रीमस्पेस और ट्विलाइट मॉर्निंग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन खरीद के लिए 28 सितंबर से iQoo की वेबसाइट, JD.com, Tmall आदि पर उपलब्ध होगा। हालांकि, फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है, जो कि सेल तारीख तक ज़ारी रहेगी।
 

iQoo Z5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) iQoo Z5 फोन Android 11 पर आधारित Origin OS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR सपोर्ट दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 642L जीपीयू के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है।
Advertisement

आइकू ज़ेड5 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.45 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

फोन की स्टोरेज 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z5 फोन में 5G (n1/ n5/ n8/ n28/ n41/ n77/ n78), 2.4GHz, 5.1GHz और 5.8GHz बैंड्स के साथ Tri-band Wi-Fi, ब्लूटूथ वी5.2, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। साथ में BEIDOU, GPS, GLONASS, GALILEO, और QZSS भी मौजूद हैं। सेंसर में ग्रेविटी, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और कंपास दिया गया है। iQoo Z5 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Advertisement

आइकू ज़ेड5 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.7x76.68x8.49mm और भार 193 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good gaming performance
  • Battery life
  • Fast charging
  • Stereo speakers
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • Display is a smudge magnet
  • Weak low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo Z5, iQoo Z5 Price, iQoo Z5 Specifications, Android 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.