iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग

Z11xa 5G में रियर साइड में डुअल कैमरा मिलता है। फोन में Sony IMX852 सेंसर के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2026 13:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन दोनों ही, फ्रंट और रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है
  • यह फोन MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G से लैस किया गया है
  • फोन में विशाल बैटरी लगी है और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है

iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11xa 5G को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में कई आकर्षक फीचर्स शामिल किए गए हैं। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग पावर Dimensity 7400-Turbo 5G के हवाले है जिसके साथ 8GB रैम की पेअरिंग कंपनी ने की है। फोन में विशाल बैटरी लगी है और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी साथ में है। आइए जानते हैं लेटेस्ट iQOO Z11xa 5G फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

iQOO Z11xa 5G Price in India

iQOO Z11xa 5G को कंपनी ने 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 27,499 रुपये में लॉन्च किया है। फोन दो रंगों में उतारा गया है जिसमें Titan Black और Prismatic Green दिए गए हैं। 

Advertisement

iQOO Z11xa 5G Sale in India

iQOO Z11xa 5G की सेल भारत में 14 सितंबर से शुरू होगी। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। यह डिवाइस Amazon Specials के तौर पर उपलब्ध होगा। 

iQOO Z11xa 5G Features

iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 2344 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G से लैस किया गया है जिसके साथ में 8GB रैम है, और 128GB की स्टोरेज मिलती है। यह वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो आईकू के Z11xa 5G में रियर साइड में डुअल कैमरा मिलता है। फोन में Sony IMX852 सेंसर के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके सपोर्ट में 2MP बोके सेंसर ब्रांड ने दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स को फ्रंट में 32MP का कैमरा संभालता है। कहा गया है कि फोन दोनों ही, फ्रंट और रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 

iQOO Z11xa 5G में 7200mAh की बैटरी लगी है। साथ में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में फोन पर 6 घंटे बात की जा सकती है। फोन में बाईपास चार्जिंग और रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि फोन 1600 चार्जिंग साइकल पूरी करने के बाद भी 80% तक बैटरी कैपिसिटी बनाकर रख सकता है। यह 6 साल तक बताई गई अधिकतम कैपिसिटी बरकरार रख सकती है। 

Advertisement

फोन में अन्य फीचर्स के तौर पर डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस का सपोर्ट है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स इसमें लगे हैं। फोन सिक्योरिटी की जिम्मेदारी साइड में मिलने वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर पर डाली गई है। कंपनी ने फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP68, IP69 रेट किया है। सीरीज में अन्य फोन भी मौजूद हैं जिसमें iQOO Z11 (₹1250 सस्ता खरीदें), iQOO Z11x (₹2000 सस्ता खरीदें), और iQOO Z11 Lite (₹2000 सस्ता खरीदें) शामिल हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent AMOLED display
  • Smooth everyday performance
  • Great battery life and optimisation
  • Interesting Aurora Green colourway
  • Bad
  • Cameras are fairly average overall
  • Plastic rear does not feel premium
  • Slow in-display fingerprint sensor
  • Charging speeds could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7500 Turbo

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 टर्बो

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,344 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65-rated design
  • Lasts long on a single charge
  • 44W charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • HD+ display
  • Waterdrop notch
  • Single speaker isn?t sufficiently loud or clear
  • Poor camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.