iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 का इस्तेमाल किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 17:10 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है
  • iQOO Z11 में 3D कर्व्ड डिस्प्ले और थिन फ्रेम होगा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 में पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट से अलग होंगे। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में देश में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने iQOO Z11 की इमेजेज को शेयर किया है। इससे भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में चाइनीज वेरिएंट से अलग डिजाइन और फिनिश होने की पुष्टि हुई है।  iQOO Z11 में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड होगा। इसमें डुअल कैमरा यूनिट और LED रिंग लाइट होगी। इस स्मार्टफोन में प्रीमियर मैट फिनिश वाला रियर पैनल दिया जाएगा। iQOO Z11 में 3D कर्व्ड डिस्प्ले और थिन फ्रेम होगा। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। iQOO Z11 के टॉप पर स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन होंगे। इस सीरीज में iQOO Z11 Lite और iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया है। 

iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 का इस्तेमाल किया गया है। देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन होगा। भारत में iQOO Z11 को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। 

चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा औ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। भारत में पिछले महीने इस सीरीज के iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600  × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.