iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी

चीन के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C पर कंपनी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2551A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह iQOO Z11 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 22:52 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में जल्द iQOO Z11 और iQOO Z11x को पेश किया जा सकता है
  • iQOO Z11 में लगभग 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया है

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO ने हाल ही में iQOO Z11 Turbo को पेश किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में जल्द ही iQOO Z11 और iQOO Z11x को लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z11 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C पर कंपनी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2551A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह iQOO Z11 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 9,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। iQOO Z11 में 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ इस सीरीज में iQOO Z11x को भी जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले हो सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। 

हाल ही में चीन में iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। iQOO Z11 Turbo में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में Adreno 829 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।  

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। iQOO Z11 Turbo की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.