iQOO Z10x 5G vs Realme Narzo 80x 5G: 15 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट

iQOO ने भारत में iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है, जिसकी तुलना हाल ही में लॉन्च हुए Realme Narzo 80x 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 20:00 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Z10x में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट है।
  • iQOO Z10x में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

iQOO Z10x 5G और Realme Narzo 80x 5G एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं।

Photo Credit: iQOO/Realme

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है, जिसकी तुलना हाल ही में लॉन्च हुए Realme Narzo 80x 5G से हो रही है। iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। आइए iQOO Z10x 5G और Realme Narzo 80x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Z10x 5G vs Realme Narzo 80x 5G


कीमत
iQOO Z10x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। जबकि Realme Narzo 80x 5G के 6+128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8+128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

डिस्प्ले
iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी है। जबकि Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Advertisement

प्रोसेसर
iQOO Z10x में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme Narzo 80x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
Advertisement

स्टोरेज और रैम
iQOO Z10x में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जबकि Realme Narzo 80x 5G में 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
iQOO Z10x एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। जबकि Realme Narzo 80x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। 
Advertisement

बैटरी बैकअप
iQOO Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme Narzo 80x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
iQOO Z10x के रियर में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकोह कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। जबकि Realme Narzo 80x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OMNIVISION OV50D कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/4.5 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

डाइमेंशन
iQOO Z10x की लंबाई 165.70 मिमी, चौड़ाई 76.30 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 204 ग्राम है। जबकि Realme Narzo 80x 5G की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP64-rated design
  • Dynamic light is useful
  • Good raw performance
  • Bad
  • Software needs optimisation
  • Cameras need a lot of work
  • Charging is relatively slow
  • Speakers aren't loud enough
  • No 3.5mm headphone jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.