iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro, Z10x और Z10 के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें कब होंगे लॉन्च

iQOO भारत में iQOO Z10 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 09:47 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • iQOO Z10 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO Z10 Turbo Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिपसेट से लैस होगा।

iQOO Z9 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारत में iQOO Z10 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। आज जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट के जरिए पूरी लाइनअप के स्पेसिफिकेशन को खुलासा किया है, जिसमें 4 मॉडल Z10x, Z10, Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro शामिल हैं। पोस्ट में अलग-अलग वेरिएंट के लिए लॉन्च टाइमलाइन का भी सुझाव दिया गया है, जिसमें टर्बो सीरीज सबसे पहले लॉन्च होगी, उसके बाद साल के आखिर में Z10X मॉडल लॉन्च होगा। आइए iQOO के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro Specifications


लीक के अनुसार, Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है। Z10 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 प्रोसेसर और Z10 Turbo Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस एलीट (SM8735) चिपसेट से लैस होगा। दोनों फोन एक डिस्प्ले चिप और 6.78 इंच की LTPS डिस्प्ले से लैस होंगे, जिसका रेजॉल्यूशन लगभग 1.5K होगा। Turbo मॉडल में 90W चार्जिंग के साथ 7,500-7,600mAh की बैटरी होगी, जबकि Turbo Pro एडिशन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।


Advertisement
iQOO Z10x, iQOO Z10 Specifications


रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Z10X में LCD डिस्प्ले मिलेगी और इसमें नया मीडियाटेक प्रोसेसर भी होगा। यह फोन इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच, iQOO Z10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 (SM7750) और 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले शामिल होगी। टिपस्टर ने Z10 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया, लेकिन संभावना है कि इसे Z10x के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.