6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च कर दिया है।

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स

Photo Credit: iQOO

iQOO Z10 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Z10 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z10 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
iQOO ने आज भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी है। यहां हम आपको iQOO Z10 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z10 Lite 5G Price


iQOO Z10 Lite 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और iQOO इंडिया ई-स्टोर पर 25 जून से 12 बजे से उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के मामले में एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।


iQOO Z10 Lite 5G Specifications


iQOO Z10 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आर्म माली-जी57 MC2 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Z10 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 76.95 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 202 ग्राम है। फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »