iQoo Z1 5G को 19 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद, इस प्रोसेसर से हो सकता है लैस

iQoo ने इस आगामी iQoo Z1 5G स्मार्टफोन के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने अकाउंट पर कुछ पोस्टर्स साझा किए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 मई 2020 14:25 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z1 5G के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं
  • आइकू ज़ेड1 5जी में मिल सकता है 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा यह

iQoo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के अकाउंट के जरिए किया लॉन्च का ऐलान

iQoo Z1 5G पहला ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है जो कि हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस हो। iQoo ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के अकाउंट से ऐलान किया है कि आगामी स्मार्टफोन 19 मई को पेश किया जाएगा। याद दिला दें, मीडियाटेक ने साझा किया था कि उनका नया चिपसेट सबसे पहले iQoo स्मार्टफोन में दिया जाएगा। इसी के बाद से माना जा रहा है कि वो फोन कोई और नहीं बल्कि आइकू ज़ेड1 5जी होगा। नाम से ही साफ है कि इस फोन में 5जी सपोर्ट दिया जाएगा। यही नहीं यह आइकू का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा रहा है। इससे पहले तो कंपनी के सभी फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ ही लॉन्च हुए हैं।

हालांकि, iQoo ने इस आगामी iQoo Z1 5G स्मार्टफोन के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने अकाउंट पर कुछ पोस्टर्स साझा किए हैं। इन पोस्टर्स पर 19 मई की तारीख दी गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन 19 मई को लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा वीबो पर किए गए पोस्ट में फ्लैगशिप चिपसेट, फास्ट 5जी, अनरेस्ट्रेन्ड स्क्रीन, इमॉर्टल साउंड क्वालिटी, स्ट्रॉन्ग बैटरी लाइफ, फुल परफॉर्मेंस आदि का उल्लेख किया गया है।
Advertisement

डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो आगामी आइकू स्मार्टफोन की स्वामित्व कंपनी Vivo ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट के जरिेए पुष्टि की है कि आइकू ज़ेड1 5जी स्मार्टफोन होल-पंच डिज़ाइन में सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा आइकू ज़ेड1 5जी फोन में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की भी जानकारी 3सी लिस्टिंग में मालूम चली थी, जिसे सबसे पहले MySmartPrice द्वारा देखा गया था।

 


हम जानते हैं कि MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पैनल के सपोर्ट के साथ आता है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, आइकू ज़ेड1 5जी फोन का एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें फोन 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ दिखा है। ऐसा ही कुछ टिप्सटर Digital Chat Station की पुरानी लीक में भी सामने आया था, जिसमें 60Hz, 90Hz, 120Hz, और 144Hz के विकल्प दिए गए थे। डिजिटल चैट स्टेशन ने मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर के इस्तेमाल की भी जानकारी दी थी। आइकू ज़ेड1 5जी फोन आइकू का पहला ऐसा फोन होगा जो स्नैपड्रैगन से अलग किसी प्रोसेसर से लैस होगा। iQoo 3 स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च हुआ था, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Z1 5G, MediaTek Dimensity 1000 Plus SoC, iQoo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.