• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo Z1 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

iQoo Z1 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

iQoo Z1 5G फोन 7एनएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ सीपीयू इंटीग्रेटेड जीपीयू के साथ आएगा। दूसरे पोस्टर में जानकारी मिली है कि इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसे 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

iQoo Z1 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

19 मई को लॉन्च होगा iQoo Z1 5G

ख़ास बातें
  • iQoo Z1 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस होगा
  • आइकू ज़ेड1 5जी में मिलेगा 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • iQoo ने प्रमुख फीचर्स से उठाया पर्दा
विज्ञापन
iQoo Z1 5G को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले iQoo अपने इस स्मार्टफोन की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उससे जुड़े कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर रही है। कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग अकाउंट पर कुछ पोस्टर्स ज़ारी किए हैं, इन पोस्टर में आइकू ने पुष्टि की है कि आइकू ज़ेड1 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ ही कुछ और जानकारियां भी दी गई हैं। कंपनी ने हाल ही में इस स्मार्टफोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें साझा की थी, जिनमें आइकू ज़ेड1 5 जी का डिज़ाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिला था। इन सब के अलावा एक अलग से लीक सामने आई है, जिसमें इस आगामी स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी भी हासिल हुई है।   

Weibo पर कंपनी के अधिकारिक पोस्टर से खुलासा हुआ है कि कंपनी का ऑनलाइन लॉन्च इवेंट 19 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। फिलहाल, कंपनी ने खुलासा नहीं किया है कि इस लॉन्च इवेंट को कहां लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अभी लॉन्च इवेंट को आयोजित होने में 5 दिन हैं, तो उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में इस जानकारी से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।
 

iQoo Z1 5G price (expected)

जैसा कि हमने पहले बताया, एक अन्य रिपोर्ट में iQoo Z1 5G की कीमत का भी खुलासा हुआ है। 91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमोशनल पोस्टर में स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी मिली है, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,498 (लगभग 26,500 रुपये) होगी। यह आगामी फोन का एक वेरिएंट हो सकता है।
 

iQoo Z1 5G specifications and design (confirmed)

आइकू ने गुरुवार 14 मई को वीबो अकाउंट पर दो पोस्टर साझा किए हैं, इन पोस्टर से आइकू ज़ेड1 5जी स्मार्टफोन के प्रोसेसर, बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिली है। पहले पोस्टर में दिखा है कि यह आगामी फोन 7एनएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ सीपीयू इंटीग्रेटेड जीपीयू के साथ आएगा। दूसरे पोस्टर में जानकारी मिली है कि इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसे 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। डिज़ाइन और कलर ऑप्शन की बात करें, तो कंपनी ने एक अलग पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में फोन की वास्तविक तस्वीर दिखी है, जो कि दो कलर ऑप्शन में मौजूद है- गैलेक्सी सिल्वर और दूसरा स्पेस ब्लू। डिज़ाइन के मामले में फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरो को आयातकार मॉड्यूल में स्थित किया गया है। जो कि फोन के ऊपरी बायीं ओर मौजूद है। तस्वीर में हमें यह भी दिखा है कि आइकू ज़ेड1 5जी फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉल्यूम बटन स्क्रीन की दायीं ओर स्थित है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo Z1 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »