iQOO Neo 9 Pro के Antutu स्कोर आए सामने, 24GB रैम, Dimensity 9300 के साथ दिसंबर अंत में होगा लॉन्च!

iQOO Neo 9 Pro कंपनी की अपकमिंग सीरीज iQOO Neo 9 में फ्लैगशिप मॉडल है जिसके प्रोसेसिंग डिटेल्स सामने आए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 20:17 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 सीरीज चीन में जल्द लॉन्च होने वाली है।
  • फोन में Dimensity 9300 चिपसेट बताया गया है।
  • फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

iQOO Neo 9 Pro कंपनी की अपकमिंग सीरीज iQOO Neo 9 में फ्लैगशिप मॉडल है

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 9 सीरीज चीन में जल्द लॉन्च होने वाली है। जिसे संभावित रूप से दिसंबर अंत में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले सीरीज के मॉडल iQOO Neo 9 Pro के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अभी तक लीक्स में सामने आ चुका है कि फोन में 6.78 इंच साइज में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, और 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। अब फोन के प्रोसेसर को लेकर बड़ा अपडेट मिल रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

iQOO Neo 9 Pro कंपनी की अपकमिंग सीरीज iQOO Neo 9 में फ्लैगशिप मॉडल है जिसके प्रोसेसिंग डिटेल्स सामने आए हैं। फोन में Dimensity 9300 चिपसेट बताया गया है। अब दरअसल फोन के Antutu स्कोर सामने आ गए हैं। फोन ने बेंचमार्क पर 2,334,911 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसमें फोन के CPU स्कोर 524,383 हैं, GPU स्कोर 984,162 पॉइंट्स पर हैं, मैमोरी में इसने 483,234 पॉइंट्स का स्कोर किया है। UX टेस्ट में फोन ने 343,132 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इन स्कोर्स से पता चलता है कि डिवाइस काफी दमदार होने वाला है जिसने Vivo X100 से भी ज्यादा स्कोर किया है। रोचक बात ये है कि इस फोन में भी वही प्रोसेसर है। तो कहा जा सकता है कि iQOO Neo 9 Pro में प्रोसेसर को ऑप्टिमाइज करके पेश किया जा रहा है। 

iQOO Neo 9 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार फोन में 6.78 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, और 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का IMX920 सेंसर बताया जा रहा है, और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 लेंस बताया जा रहा है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। 

IQOO स्मार्टफोन में 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है। जो कि  LPDDR5x टाइप होगी। साथ ही 1TB तक स्टोरेज स्पेस होगा। फोन 5,160mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। यह एंड्रॉयड 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करेगा, ऐसी जानकारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.