iQOO Neo 7 Pro पर Amazon पर मिल रहा 7000 हजार का डिस्काउंट, जानें सबकुछ

iQOO Neo 7 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 11:49 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 7 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Neo 7 Pro में OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
  • iQOO Neo 7 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Neo 7 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

iQOO भारत में 22 फरवरी को iQOO Neo 9 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बीते साल के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ब्रांड ने भारत में अपने iQOO Neo 7 Pro मॉडल की कीमत में 7 हजार रुपये तक की कटौती की है।


iQOO Neo 7 Pro पर डिस्काउंट


iQOO Neo 7 Pro का 8/128GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये और 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन 30,999 रुपये और 33,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें अतिरिक्त डिस्काउंट 2,000 कूपन और 1,000 कार्ड डिस्काउंट शामिल है। जिसके बाद 8/128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 27,999 रुपये और 12/256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये जाएगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर यह ऑफर उपलब्ध है।


Advertisement
iQOO Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस


iQOO Neo 7 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग है। यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके एड्रेनो 730 जीपीयू है। इस फोन में 8GB या 12GB RAM और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouchOS 13 पर चलता है।

कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। इसमें हाई-रेज ऑडियो वाले स्टीरियो स्पीकर हैं। सिक्योरिटी फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस शामिल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, 120W fast charging
  • Smooth display
  • Good primary camera performance
  • Bad
  • Very basic IP rating
  • Competition offers more premium displays
  • Bloated software experience
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.