64MP कैमरा, 4700mAh बैटरी के साथ iQoo Neo 6 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

iQoo Neo 6 में 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 10:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है।
  • यह फोन डुअल सेल 4,700mAh बैटरी से लैस है।
  • सेल्फी के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

iQoo Neo 6 का 8GB + 128GB वाला बेस वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 33,500 रुपये) में आता है।

iQoo ने iQoo Neo 6 बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है जो एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आईकू के इस लेटेस्ट डिवाइस में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें डेडीकेटेड डिस्प्ले चिप है जो गेमिंग के दौरान बेहतर ग्राफिक्स एक्सपीरियंस देने में मदद करता है। iQoo Neo 6 में Snapdragon 8 Gen 1 चिप दी गई है। फोन तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। नए फोन के अलावा वीवो की इस सब-ब्रांड ने 44 वाट फ्लैश चार्ज पावर बैंक भी पेश किया है। इसके बारे में कंपनी ने कहा है कि यह फोन को जीरो से 50 प्रतिशत केवल 18 मिनट में चार्ज कर देगा। इसके अलावा आईकू एक्स्ट्रीम वाइंड कूलिंग बैक क्लिप प्रो को भी लॉन्च किया है। इससे फोन के तापमान को हाइ एंड गेम्स के दौरान भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। बैक क्लिप डुअल यूएसबी टाइप सी पोर्ट्स के साथ आती है। 
 

iQoo Neo 6 price

iQoo Neo 6 का 8GB + 128GB वाला बेस वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 33,500 रुपये) में आता है। फोन 8GB + 256GB वेरिएंट में भी आता है जिसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,900 रुपये) है। इसका टॉप एंड वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 39,400 रुपये) है। iQoo Neo 6 को ब्लू और ओरेंज कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके बैक में फ्लूराइट AG ग्लास दिया गया है। फोन की सेल चीन में 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके प्रीऑर्डर चीन में कल रात से शुरू हो चुके हैं। चीन के अलावा दूसरी मार्केट्स में इसकी उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी गई है। 

iQoo 44W Flash Charge Power Bank और Extreme Wind Cooling Back Clip की कीमत क्रमश: CNY 299 (लगभग 3,600 रुपये) और CNY 199 (लगभग 2,400 रुपये) है। 
 

iQoo Neo 6 specifications

iQoo Neo 6 डुअल सिम फोन है जो Android 12 पर चलता है और टॉप पर OriginOS Ocean कस्टम स्किन के साथ आता है। इसमें 6.62 इंच फुलएचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है और 12GB तक की LPDDR5 RAM दी गई है। 
Advertisement

ऑप्टिक्स के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Plus GW1P सेंसर है। इसमें OIS सपोर्ट भी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस भी है। सेल्फी के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

iQoo Neo 6 में 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं। इसमें एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
Advertisement

बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो, यह डुअल सेल 4,700mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 80W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के डायमेंशन 163x76.16x8.5mm और वजन 193.95 ग्राम (ओरेंज और ब्लू कलर के लिए) और 197.23 ग्राम (ब्लैक वेरिएंट के लिए) है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable SoC
  • Guaranteed Android OS and security updates
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.