इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश है। iQOO Neo 12 में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है
इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम होगा
Photo Credit: iQOO
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने iQOO Neo 12 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। iQOO Neo 12 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में अलग गेमिंग चिप दिया जाएगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh Blue Ocean बैटरी सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ होगी। यह बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO का दावा है कि यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में 29 घंटे से अधिक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। iQOO Neo 12 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट और pTSF टेक्नोलॉजी के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया गया है। इसमें PTSF टेक्नोलॉजी और ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल हुआ है जिससे पावर की खपत कम होने और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार का दावा किया गया है।
इस स्मार्टफोन के लिए Contest, Frost Blade Blue और Shadow Black कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 12 के कॉन्टेस्ट कलर वाले वेरिएंट में रियर पैनल पर फ्लोइंग लाइट इफेक्ट के साथ नई टेक्सचर्ड फिनिश है। इस स्मार्टफोन के Frost Blade Blue वेरिएंट का पेल ब्लू शेड है और Shadow Black में सिल्वर फिनिश दी गई है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन के लिए चाइना एकेडमी ऑफ आर्ट के साथ कोलेब्रेशन किया है। iQOO Neo 12 में पॉलिश्ड मेटल फ्रेम दिया जाएगा।
इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश है। iQOO Neo 12 में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोका जा सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।