80W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 10R देगा दस्तक, जानें सबकुछ

iQOO 11 मार्च को iQOO Neo 10R को पेश करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 11:54 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 11 मार्च को iQOO Neo 10R को पेश करने के लिए तैयार है।
  • iQOO Neo 10R की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
  • iQOO Neo 10R 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

iQOO Neo 10R 5G में 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Photo Credit: iQOO

iQOO 11 मार्च को iQOO Neo 10R को पेश करने के लिए तैयार है। लॉन्च में लगभग एक महीना बाकि रहने के साथ ब्रांड धीरे-धीरे Neo 10R के बारे में खुलासा कर रहा है। ब्रांड के हालिया अपडेट से स्मार्टफोन की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का पता चला है। आइए iQOO Neo 10R के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Neo 10R Price 


iQOO Neo 10R की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह फोन Poco X6 Pro को बाजार में आने के बाद कड़ी टक्कर दे सकता है।


Advertisement
iQOO Neo 10R में मिलेगी फास्ट चार्जिंग


नए टीजर से पता चला है कि iQOO Neo 10R 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोटो में टॉप कॉर्नर पर दो होल नजर आते हैं। इनमें से एक माइक्रोफोन के लिए हो सकता है, जबकि दूसरा आईआर ब्लास्टर हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में आए टीजर के जरिए यह भी पुष्टि हुई है कि Neo 10R स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 चिपसेट से लैस होगा और 90fps गेमिंग और 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट जैसी गेमिंग कैपेसिटी प्रदान करेगा। यह दो कलर्स में आने की भी पुष्टि की गई है, जिसमें मूनलाइट टाइटेनियम और रेजिंग ब्लू, जिसमें ड्यूल-टोन फिनिश शामिल है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक बड़ी 6,400mAh बैटरी मिलेगी। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस पर चलेगा। सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने होगी। कैमरा  सेटअप की बात करें तो Neo 10R के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है। इसमें 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करने की भी उम्मीद है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.