iQOO Neo 10R इस दिन होगा लॉन्च, जानें किन फीचर्स से होगा लैस

iQOO ने अपने आगामी स्मार्टफोन iQOO Neo 10R की लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • iQOO ने स्मार्टफोन iQOO Neo 10R की लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है।
  • iQOO Neo 10R में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट मिलेगा।
  • iQOO Neo 10R में AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन है।

iQOO Neo 10R 5G में 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने अपने आगामी स्मार्टफोन iQOO Neo 10R की लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ दिनों से iQOO Neo 10R का टीजर जारी किया जा रहा था। अगला Neo ब्रांडेड स्मार्टफोन 11 मार्च को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। अमेजन पर इसके लैंडिंग पेज से फोन के बारे में कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए iQOO Neo 10R के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Neo 10R कब होगा भारत में लॉन्च


iQOO Neo 10R की लॉन्च तारीख 11 मार्च है, जिसमें अभी एक महीने से ज्यादा का समय है। उम्मीद है कि iQOO आने वाले दिनों में Neo 10R 5G के बारे में ज्यादा जानकारी साझा करेगा। अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह फोन रेजिंग ब्लू नाम के ब्लू-व्हाइट ड्यूल टोन फिनिश में उपलब्ध होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट मिलेगा।

Neo 10R 5G में 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और स्टेबल 90fps परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स के चलते एक एडवांस गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा, जिसे अल्ट्रा गेम मोड में बिल्ट इन FPS मीटर का उपयोग करके मॉनिटर किया जा सकता है। ब्रांड ने पहले ही संकेत दिया कि भारत में फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम होगी। यह Dimensity 8400 से लैस Poco X7 Pro को कड़ी टक्कर देगा।


Advertisement
iQOO Neo 10R Specifications (Expected)


रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Neo 10R 5G में AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 6,400mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। संभावना है कि Neo 10R फोन iQOO Z9 Turbo Endurance Edition का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जो बीते महीने चीन में लॉन्च हुआ था। इसलिए Neo 10R के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करने की उम्मीद है। इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर शामिल होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.