iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 

iQOO 16 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 22:13 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है
  • iQOO Neo 12 में 6.83 इंच टचस्क्रीन दी जा सकती है
  • इन स्मार्टफोन्स को जल्द चीन में पेश किया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 16 के अलावा iQOO Neo 12 को भी लाया जा सकता है। iQOO 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में अधिक रिफ्रेश रेट वाल डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। iQOO 16 में 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO Neo 12 में 6.83 इंच टचस्क्रीन 185 HZ तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। iQOO 16 के लिए AMOLED पैनल को Samsung से लिया जा सकता है और iQOO Neo 12 का डिस्प्ले चीन की Visionox से लिया जा सकता है। हालांकि, iQOO ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

iQOO 16 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ऊपर बाएं कोने में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU हो सकता है। इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और X-एक्सिस लीनियर मोटर दी जा सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में पेश किए गए iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.