iQOO 15T, iQOO Pad 6 Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

iQOO कथित तौर पर iQOO 15 सीरीज में नए स्मार्टफोन iQOO 15T पर काम कर रहा है।

iQOO 15T, iQOO Pad 6 Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: iQOO

iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी।
  • iQOO 15T में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है।
  • iQOO 15T में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलेगा।
विज्ञापन

iQOO कथित तौर पर iQOO 15 सीरीज में नए स्मार्टफोन iQOO 15T पर काम कर रहा है। इस सीरीज में वर्तमान में iQOO 15, iQOO 15 Ultra और iQOO 15R शामिल हैं और नया मॉडल भी जुड़ जाएगा। यह स्मार्टफोन जल्द ही चीनी बाजार में लॉन्च होने वाला है, जिसके साथ कंपनी एक फ्लैगशिप टैबलेट iQOO Pad 6 Pro भी लॉन्च करेगी जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट से लैस होगा। वहीं 15T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 सीरीज प्रोसेसर होगा। यहां हम आपको iQOO 15T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15T, Pad 6 Pro होंगे मई में लॉन्च

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया है कि iQOO चीन में iQOO 15T को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। फोन के बाद कंपनी कथित तौर पर अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट iQOO Pad 6 Pro लॉन्च करेगी। लॉन्च की तारीख के साथ-साथ आगामी डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का भी पता चला है।

iQOO 15T Specifications

iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी। iQOO 15T के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। iQOO 15T में फ्लैगशिप ऑक्टा कोर 3nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलेगा। 

iQOO Pad 6 Pro Specifications

iQOO Pad 6 Pro में 13.2 इंच की 4K LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकती है। Pad 6 Pro में कथित तौर पर ऑक्टाकोर क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा। इस टैबलेट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। यह टैबलेट 13,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। टैबलेट में 8 स्पीकर सेटअप भी हो सकता है। यह टैबलेट ग्रे क्रिस्टल, आइल ऑफ मैन और सिल्वर विंग कलर में उपलब्ध हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »