iQOO 14 Pro पर चल रहा काम, Samsung OLED डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक!

iQOO कथित तौर पर iQOO 14 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 12:04 IST
ख़ास बातें
  • iQOO कथित तौर पर iQOO 14 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • iQOO 14 सीरीज में एक iQOO 14 Pro मॉडल शामिल होगा।
  • iQOO 14 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट दिया जा सकता है।

iQOO 13 में 6.82 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO कथित तौर पर iQOO 14 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। शुरुआती लीक से पता चला है कि आगामी iQOO 14 सीरीज में एक Pro मॉडल शामिल होगा। iQOO 14 और 14 Pro में सैमसंग OLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है। यहां हम आपको iQOO 14 लाइनअप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO 14 Series Specifications


टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु की लीक से पता चला है कि Vivo और iQOO सैमसंग OLED पैनल से लैस और ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। iQOO 14 और 14 Pro में सैमसंग OLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा एक अन्य सोर्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन में एक फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन मिल सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung इस साल स्मार्टफोन निर्माताओं को कई साइज में अलग-अलग प्रकार के OLED डिस्प्ले सप्लाई कर सकता है। इनमें 1.5K रेजॉल्यूशन OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले, 1.5K और 2K रेजॉल्यूशन LTPO माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन और 2K LTPO माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले शामिल हैं। iQOO 14 सीरीज में सैमसंग OLED पैनल को शामिल करना एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध iQOO 13 और 12 सीरीज में BOE और Visionox जैसी कंपनियों का OLED पैनल हैं।

जब iQOO 14 और 14 Pro के बीच अंतर के बारे में पूछा गया, तो टिपस्टर ने खुलासा किया कि प्रो मॉडल में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है, जो स्टैंडर्ड मॉडल में नहीं होगा। उम्मीद है कि क्वालकॉम इस साल अक्टूबर में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट को पेश करेगा। iQOO 14 और 14 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिप से लैस हो सकते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.