iQOO 14 सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। कंपनी इस सीरीज को 2026 में पेश कर सकती है। iQOO 14 और iQOO 14 Pro में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जबकि iQOO 13 में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है। हालांकि चार्जिंग स्पीड पुरानी सीरीज की तरह समान रह सकती है। वहीं, iQOO Neo 11 में 7500mAh बैटरी आ सकती है।
iQOO फिलहाल iQOO 14 सीरीज को लेकर आने का प्लान कर रहा है। iQOO 14 सीरीज में एक Pro मॉडल दिया जाएगा। टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु के लीक से पता चला है कि Vivo और iQOO सैमसंग OLED पैनल से लैस और ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। iQOO 14 और 14 Pro में सैमसंग OLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है।
डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है