16GB रैम और सबसे ‘तेज’ प्रोसेसर वाला iQOO 13 इस दिन होगा भारत में लॉन्‍च, जानें तारीख

यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि भारत आ रहे iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 की भारत में लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म
  • 3 दिसंबर को किया जाएगा पेश
  • स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर की मिलेगी ताकत

iQOO 13 में 16GB LPDDR5x RAM दी गई है। अधिकतम स्‍टोरेज 1TB UFS 4.0 है।

iQOO 13 Launch date in India : आईकू 13 स्‍मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्‍च किया गया था। आईकू इंडिया ने भी इसके भारत आगमन की पुष्टि कर दी थी। अब कंपनी ने डेट भी शेयर की है, जिस दिन आईकू 13 भारत में आएगा। 3 दिसंबर को यह फोन इंडिया में पेश होगा। आईकू की ओर से मिले एक ई-मेल में यह जानकारी दी गई है। यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि भारत आ रहे iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन ऑफ‍िशियली आईकू के ऑनलाइन स्‍टोर और एमेजॉन इंडिया पर बेचा जाएगा। 
 

iQOO 13 Specifications 

iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K BOE Q10 FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 8T LTPO 2.0 OLED डिस्‍प्‍ले है, जिसकी पीक ब्राइटनैस 1800 निट्स है। डिस्‍प्‍ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया गया है। दावा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3 मिलियन स्‍कोर हासिल किया है। कंपनी ने इसमें Q2 गेमिंग चिप भी लगाई है। इसकी मदद से 144FPS में गेमिंग की जा सकेगी। 

iQOO 13 में 16GB LPDDR5x RAM दी गई है। अधिकतम स्‍टोरेज 1TB UFS 4.0 है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिस पर ओरिजिनOS 5 की स्किन है। 
Advertisement

इसमें 50MP का Sony IMX921 मेन कैमरा सेंसर है, जो OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 50MP का अल्‍ट्रावाइड एंगल कैमरा है, जोकि एक सैमसंग सेंसर है। तीसरे कैमरे के रूप में यह फोन 50MP का टेलिफोटो कैमरा ऑफर करता है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है। 

iQOO 13 में 6,150mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसे IP69 के अलावा IP68 रेटिंग मिली है, जो फोन को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शन के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्‍लूटूथ 5.4, NFC, GPS की सुव‍िधा है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.