iQOO 12 आज होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

iQOO 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 12:59 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • iQOO 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • iQOO 12 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी।

iQOO 12 5G में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 12 लॉन्च करने की तैयार कर रहा है, जिसमें पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। iQOO 12 में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाचएगा। यहां हम आपको iQOO 12 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO 12 का लॉन्च कब और कहां


भारत में iQOO 12 लॉन्च इवेंट 12 दिसंबर को तय किया गया है, जिसका लाइव स्ट्रीम IST 5:00 बजे शुरू होगा। अपडेट देखने के लिए iQOO इंडिया के यूट्यूब पेज पर जा सकते हैं।


iQOO 12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


iQOO 12 में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी। खास बात यह है कि यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 के साथ आएगा। कंपनी के अनुसार, यूजर्स को सॉफ्टवेयर के मामले में ब्लोटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो आगामी फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। बैटरी बैकअप के मामले में iQOO 12 में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


iQOO 12 की भारत में अनुमानित कीमत और प्री-ऑर्डर


कीमत की बात की जाए तो iQOO 12 की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 50,000 रुपये होने उम्मीद है। iQOO 12 नई स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी को किफायती दामों में पेश करना चाहता है। अफवाहों से पता चला है कि 16GB RAM वेरिएंट 55 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है। अगर आप iQOO 12 खरीदने के इच्छुक हैं तो आप इसे 999 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। पर्चेज विंडो 13 दिसंबर से 14 दिसंबर तक खुली है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  2. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  3. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  4. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  5. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  6. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  7. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  9. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  10. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.