• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo 12 5G के भारत में लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, 16GB तक रैम और फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलेगा!

iQoo 12 5G के भारत में लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, 16GB तक रैम और फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलेगा!

iQoo 12 5G को दो कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किया गया था, जिनमें से एक 12GB + 256GB और दूसरा 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन था।

iQoo 12 5G के भारत में लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, 16GB तक रैम और फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलेगा!
ख़ास बातें
  • यह मॉडल iQoo 11 5G के सक्सेसर के रूप में आएगा
  • 12GB + 256GB और दूसरा 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है
  • इनकी कीमत क्रमश: 52,999 रुपये और 57,999 रुपये हो सकती है
विज्ञापन
iQoo 12 5G को 7 नवंबर को चीन में लॉन्च किया गया था और अब 12 दिसंबर को इसे भारत में लॉन्च किया जाना है। फोन को iQoo 12 Pro के साथ पेश किया गया था, जिसके फिलहाल भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, iQoo 12 को लेकर पहले ही कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आएगा और Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 पर चलेगा। यह मॉडल iQoo 11 5G के सक्सेसर के रूप में आएगा, जिसकी कीमत में हाल ही में कटौती हुई है। इस बीच, iQoo 12 5G की कीमत गलती से Amazon लिस्टिंग के जरिए ऑनलाइन लीक हो गई।

टिप्सटर सुधांशु अंबोरे (@Sudhanshu1414) ने हटाए जाने से पहले iQoo 12 5G के अमेजन इंडिया लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन को दो कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किया गया था, जिनमें से एक 12GB + 256GB और दूसरा 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन था। टिपस्टर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनग्रैब के अनुसार, इनकी कीमत क्रमश: 52,999 रुपये और 57,999 रुपये है। भारत में लॉन्च 12 दिसंबर को निर्धारित है।

खबर लिखते समय तक Amazon India लिस्टिंग में कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि, हैंडसेट प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ग्राहक iQoo 12 5G को केवल 999 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग के साथ, खरीदार 2,999 रुपये की कीमत के Vivo TWS Air ईयरबड फ्री में हासिल कर सकते हैं। फोन को अल्फा (ब्लैक) और लीजेंड (व्हाइट) कलर ऑप्शन में पेश किया जएगा।

Amazon India पर iQoo 12 5G को 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला भारत का एकमात्र फ्लैगशिप स्मार्टफोन बताया गया है। 50-मेगापिक्सल सेंसर में से एक प्राइमरी सेंसर है, जबकि दूसरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। तीसरा सेंसर 100X डिजिटल जूम सपोर्ट करने वाले टेलीफोटो सेंसर के साथ जोड़ा जाएगा। फोन के फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

iQoo 12 5G के ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर काम करने की पुष्टि की गई है। इसमें Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा और तीन साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच की पेशकश की जाएगी। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
  2. JBL Grip स्पीकर भारत में लॉन्च, छोटे स्पीकर में 16W साउंड और 14 घंटे तक प्लेबैक का दावा!
  3. Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
  6. WhatsApp ला रहा गेस्ट चैट फीचर, अब नॉन-WhatsApp यूजर्स के साथ भी कर पाएंगे बातचीत
  7. लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
  8. Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% सस्ते मिल रहे लैपटप, हेडफोन और स्मार्टवॉच
  9. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »