iPhone X की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से, कीमत 89,000 रुपये से शुरू

ऐप्पल के पहले फुल स्क्रीन स्मार्टफोन आईफोन X की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुक्रवार से शुरू जाएगी। फोन की बिक्री अगले शुक्रवार यानी 3 नवंबर से शुरू होगी। अगर आप आईफोन 10 की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने की चाहत रखते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर जाना होगा।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन की बिक्री अगले शुक्रवार यानी 3 नवंबर से शुरू होगी
  • iPhone X की भारत में कीमत 89,000 रुपये से शुरू होती है
  • 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपये है
ऐप्पल के पहले फुल स्क्रीन स्मार्टफोन आईफोन X की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुक्रवार से शुरू जाएगी। फोन की बिक्री अगले शुक्रवार यानी 3 नवंबर से शुरू होगी। अगर आप आईफोन 10 की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने की चाहत रखते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर जाना होगा। iPhone X की प्री-ऑर्डर बुकिंग दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। यूज़र चाहें तो ऐप्पल के रीसेलर और अन्य पार्टनर आउटलेट में जाकर इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

iPhone X की भारत में कीमत 89,000 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में आपको 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपये है। स्मार्टफोन सिल्वर और स्पेस ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।  ऐप्पल ने पहले ही कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए एक्सेसरी की कीमत का खुलासा कर दिया है।
Advertisement


इस कीमत में भारत में बिकने वाला यह अब तक का सबसे मंहगा स्मार्टफोन हो गया है। कीमत के लिहाज से इसे चुनौती पिक्सल 2 एक्सएल से मिलेगी। इसका शुरुआती वेरिएंट 73,000 रुपये का है। ऐप्पल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री भारत में पिछले महीने ही शुरू हुई थी। भारत में iPhone 8 का 64 जीबी वेरिएंट 64,000 रुपये में मिलता है और 256 जीबी मॉडल की कीमत 77,000 रुपये है। iPhone 8 Plus का 64 जीबी और 256 जीबी मॉडल क्रमशः 73,000 और 86,000 रुपये में आपका हो जाएगा।
Advertisement
 

iPhone X के स्पेसिफिकेशन और फीचर

iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है। ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।
iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2716 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.