iPhone X के प्री-ऑर्डर शुक्रवार से होंगे शुरू

ऐप्पल ने पिछले महीने iPhone 8 और iPhone 8 Plus के साथ आईफोन X (आईफोन 10) को भी पेश किया। यह हैंडसेट कई नई तकनीक से लैस है जिसमें बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी शामिल हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2017 10:52 IST
ख़ास बातें
  • iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी
  • भारतीय मार्केट में iPhone X का दाम 89,000 रुपये से शुरू होती है
  • फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा
ऐप्पल ने पिछले महीने iPhone 8 और  iPhone 8 Plus के साथ आईफोन X (आईफोन 10) को भी पेश किया। यह हैंडसेट कई नई तकनीक से लैस है जिसमें बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी शामिल हैं। आईफोन X 27 अक्टूबर, शुक्रवार रात 12 बजे से भारत सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ऐप्पल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone X 55 से ज़्यादा देशों में 3 नवंबर से ऐप्पल स्टोर में मिलने लगेगा।

आईफोन एक्स की कीमत व ऑफर
Advertisement
iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी। कम स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेरिकी मार्केट में 999 डॉलर है और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,149 डॉलर है। भारतीय मार्केट की बात करें तो iPhone X का दाम 89,000 रुपये से शुरू होगा। फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।


गौर करने वाली बात है कि भारत में दिग्गज़ ई-कॉमर्स कंपनियाों जैसे फ्लिपकार्ट व अमेज़न ने आईफोन X के लिए एक अलग पेज बनाया है। फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर शुक्रवार को दोपहर 12.31 बजे शुरू होंगे, जबकि अमेज़न पर रात 12 बजे से प्री-बुकिंग की जा सकेगी। फ्लिपकार्ट पर आईफोन X की लिस्टिंग में एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनज़र्व क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्डधारकों को ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 2,500 रुपये) मिलेगा। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट का ऑफर है।
Advertisement
 

आईफोन एक्स के फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन
Advertisement
iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि iPhone X स्मार्टफोन की दुनिया का भविष्य है। ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।
Advertisement

iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2716 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, Apple, iPhone x Pre order, iPhone X sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.