ऐप्पल लॉन्च करेगी 5.8 इंच ओलेड डिस्पले वाला आईफोन: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2016 11:44 IST
2014 में ऐप्पल ने दो स्क्रीन साइज़ 4.7 इंच और 5.5 इंच में आईफोन पेश किये थे। ऐप्पल एक बार फिर अगले साल तक अपने यूजर को नए स्क्रीन साइज का विकल्प देने पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल ओलेड डिस्प्ले के साथ 5.8 इंच वाले आईफोन को बनाने योजना पर काम कर रही है और इसके लिए 2017 या 2018 का समय फिलहाल तय किया गया है।

ताइवान के एक पब्लिकेशन डिजिटाइम्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट का दावा है कि ऐप्पल 5.8 इंच के ओलेड डिस्प्ले वाला आईफोन 'या तो 2018 या 2017 में ही' लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐप्पल आईफोन में ओलेड डिस्प्ले देने के चलते एलसीडी डिस्प्ले तकनीक को खत्म कर देगी।
Advertisement

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऐप्पल डिस्प्ले की सप्लाई के लिए सैमसंग का सहारा लेगी। इससे पहले आई खबरों में दावा किया गया था कि ओलेड डिस्प्ले के लिए ऐप्पल सैमसंग के साथ-साथ जापान डिस्प्ले और एलजी से भी बात कर रही है। डिजिटाइम्स के मुताबिक, एलजी और जापान डिस्प्ले से ऐप्पल बाद में हाथ मिलाएगी।

हालांकि यह रिपोर्ट पहले आई खबर का विरोधाभास करती है जिसमें कहा गया था कि ऐपिपल ने नई डिस्प्ले तकनीक को विकसित करने के लिए ताइवान में एक खुफिया प्रोडक्शन लैबोरेटरी खोली है। ऐप्पल द्वारा इस नई स्क्रीन के लिए 50 से ज्यादा इंजीनियर और दूसरे कर्मचारी रखने की बात भी तब सामने आई थी।
Advertisement

विभिन्न रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन लॉन्च होने के पहले साल में 50 मिलियन (5 करोड़) आईफोन ओलेड डिस्प्ले से लैस होंगे।
Advertisement

ओलेड डिस्प्ले ज्यादा चमकदार और आईफोन मॉडल में फिलहाल इस्तेमाल किये जाने वाले एलसीडी पैनल से ज्यादा पतला होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले ज्यादा पॉवर की खपत भी नहीं करेगा।

आने वाले समय में ही पता चलेगा कि ऐप्पल द्वारा अपने यूजर को 'क्या खास' देने की योजना है। इस बीच हर कोई ऐप्पल द्वारा 21 मार्च को संभावित इवेंट में ऐप्पल द्वारा लॉन्च किये जाने वावली डिवाइस के बारे में जानना चाहता है। खबरों के दावे के अनुसार, ऐप्पल इस इवेंट में एक 4 इंच स्क्रीन वाला आईफोन एसई, 9.7 इंच का आईपैड प्रो और नए ऐप्पल वॉच मॉडल और बैंड लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.