iPhone SE Plus साल 2022 में हो सकता है लॉन्च, iPhone SE3 की लॉन्चिंग बढ़ी आगे!

iPhone SE सीरीज़ के तहत आगामी मॉडल को इस साल लॉन्च करने वाली है। लेकिन लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह लॉन्चिंग अब अगले साल 2022 को की जाएगी।

iPhone SE Plus साल 2022 में हो सकता है लॉन्च, iPhone SE3 की लॉन्चिंग बढ़ी आगे!
ख़ास बातें
  • Phone SE सीरीज़ Apple के छोटे डिस्प्ले वाला किफायती लाइनअप है
  • iPhone SE Plus में मिल सकता है 4.7 इंच एलसीडी डिस्प्ले
  • फोन की कीमत $499 (लगभग 36,300 रुपये) हो सकती है
विज्ञापन
Apple कंपनी को लेकर माना जा रहा था कि वह अपनी iPhone SE सीरीज़ के तहत आगामी मॉडल को इस साल लॉन्च करने वाली है। लेकिन लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह लॉन्चिंग अब अगले साल 2022 को की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले अगले फोन का नाम iPhone SE Plus होगा, जो कि 5जी कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा। कुछ महीनों पहले आईफोन एसई प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस संबंधी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी, जिसके मुताबिक फोन की कीमत $499 (लगभग 36,300 रुपये) होगी। लेकिन उस वक्त कहा गया था कि यह फोन 6.1 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, लेकिन लेटेस्ट लीक में कहा गया है कि साल 2022 में फोन 4.7 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा।

टिप्सटर Ross Young (@DSCCRoss) के ट्वीट के मुताबिक, iPhone SE Plus फोन 4.7 इंच एलसीडी डिस्प्ले और 5जी सपोर्ट के साथ साल 2022 में लॉन्च होगा। इसके अलावा, ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि 5.7 इंच और 6.1 इंच एलसीडी डिस्प्ले वाले iPhone SE3 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग साल 2024 तक बढ़ गई है।

आपको बता दें, iPhone SE सीरीज़ Apple की छोटे डिस्प्ले वाली किफायती लाइनअप है, जिसकी शुरुआत साल 2016 से हुई थी।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले आईफोन एसई प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस संबंधी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी, जिसके मुताबिक फोन की कीमत $499 (लगभग 36,300 रुपये) होगी। लेकिन उस वक्त कहा गया था कि यह फोन 6.1 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, लेकिन लेटेस्ट लीक में कहा गया है कि साल 2022 में फोन 4.7 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, ऐप्पल का यह फोन A13 Bionic या Apple A14 Bionic चिप से लैस हो सकता है। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल iSight सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कैमरा फीचर्स की बात की जाएं तो इसमें सिक्स पोर्टेट लाइट इफेक्ट, ओआईएस और स्मार्ट HDR 3 दिया जा सकता है। फोन IP67 रेटिंग और डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के साथ आ सकता है। टिपस्टर के मुताबिक फोन में होम बटन की जगह Touch ID दी जा सकती  है। हालांकि एप्पल ने अभी  तक इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

फिलहाल, इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, ऐसे में हम इस खबर को केवल अफवाह मात्र भी समझ सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone SE Plus 5G, iPhone SE Plus, iPhone SE3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  3. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »