iPhone SE 4 में होगा 48MP कैमरा, A18 चिपसेट, 6.1 इंच OLED डिस्‍प्‍ले!

Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्‍च के बाद iPhone SE 4 की चर्चा शुरू हो गई है। इसे iPhone SE 2025 भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 15:12 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 को अगले साल किया जा सकता है लॉन्‍च
  • इसमें OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है
  • फोन के बैटरी क्षमता आईफोन 14 जितनी हो सकती है

iPhone SE 4 रन करेगा लेटेस्‍ट iOS 18 पर। इसमें डुअल सिम लगाने की सुविधा होगी।

Photo Credit: 9to5mac

Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्‍च के बाद  iPhone SE 4 की चर्चा शुरू हो गई है। इसे iPhone SE 2025 भी कहा जाता है। डि‍जिटाइम्‍स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल ने अपने फोन के लिए OLED डिस्‍प्‍ले को मंगवाना शुरू कर दिया है। 9to5Mac की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले हो सकता है, जो iPhone 14 में दिया गया था। हालांकि प्रोसेसर के तौर पर इसमें लेटेस्‍ट A18 चिपसेट लगाया जा सकता है जो नए आईफोन एसई को ऐपल इंटेलिजेंस की खूबियों से भर देगा।  

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्‍सल का बैक कैमरा और 12 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। लेकिन अल्‍ट्रा वाइड कैमरा इस फोन में नहीं होगा। फोन के बैटरी क्षमता आईफोन 14 जितनी हो सकती है। हालांकि नए प्रोसेसर के साथ यह ज्‍यादा पावर एफ‍िशिएंट होगा, जिससे लोग लंबे वक्‍त तक डिवाइस को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 
Advertisement

अब तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि iPhone SE 4 में 6.1 इंच का (2532×1170 पिक्‍सल्‍स) OLED डिस्‍प्‍ले होगा। इसकी ब्राइटनैस 1200 निट्स तक होगी। डिस्‍प्‍ले में एचडीआर का सपोर्ट होगा और यह सिरेमिक शील्‍ड प्रोटेक्‍शन के साथ आएगा। 

iPhone SE 4 रन करेगा लेटेस्‍ट iOS 18 पर। इसमें डुअल सिम लगाने की सुविधा होगी, जिसमें एक ऑप्‍शन नैनो सिम के लिए होगा। आईपी68 रेटिंग इस फोन को मिलेगी, जिससे यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहेगा। 
Advertisement

iPhone SE 4 को अगले साल लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। यह फोन 48 मेगाक्पिसल के वाइड-एंगल कैमरा से पैक हो सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को भी सपोर्ट करेगा। फोन स‍िनेमैटिक मोड में 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फेस आईडी समेत ऐपल के तमाम पॉपुलर फीचर नए आईफोन एसई में आने की उम्‍मीद है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.