Rs 50 हजार से कम में लॉन्‍च होगा iPhone SE 4, फीचर्स का भी हुआ खुलासा!

iPhone SE 4 को अगले साल की पहली तिमाही में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • 549 डॉलर तक हो सकती है कीमत
  • 8 जीबी रैम और ए18 चिपसेट से लैस होगा फोन

फोन में 12 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्‍मीद है।

टेक दिग्‍गज ऐपल (Apple) ने हाल ही में अपनी आईफोन16 (iphone16) सीरीज को लॉन्‍च किया था, जिसे दुनियाभर में लोगों ने हाथोंहाथ लिया। कहा जाता है कि कंपनी अब iPhone SE 4 पर काम कर रही है, जिसे अगले साल की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। यह डिवाइस कई बार खबरों में आई है और अब एक हालिया रिपोर्ट में इसके प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान लगाया गया है साथ ही प्राइस रेंज की जानकारी भी दी गई है।  

टिप्‍सटर, जुकानलोसरेवे (Jukanlosreve) ने iPhone SE 4 के बारे में यह जानकारी शेयर की है। दावा है कि नए आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव 5G मॉडम का होगा। इसका कोडनेम सेंतौरी (Centauri) बताया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस 5जी मॉडल का इस्‍तेमाल iPhone SE 4 में किया जाएगा और यह मॉडम को लेकर अन्‍य सप्‍लायर्स पर ऐपल की निभर्रता को कम करेगा।  
 

iPhone SE 4 Expected Price 

लीक में अनुमान है कि iPhone SE 4 की कीमत 499 (लगभग 41954 रुपये) से 549 डॉलर (46159 रुपये) के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कुछ भी कन्‍फर्म नहीं किया है। 

कहा जाता है कि iPhone SE 4 में LCD डिस्‍प्‍ले के बजाए 6.06 इंच का LTPS OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जिसका रेजॉलूशन 2532 x 1170 पिक्‍सल होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स होगी। नए आईफोन में सिरेमिक बिल्‍ड क्‍वॉलिटी दी जा सकती है, जो फोन को टिकाऊ बनाएगी। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 4 में ऐपल की इन-हाउस A18 चिप लगाई जा सकती है, जो आईफोन 16 और आईफोन 16 प्‍लस को ताकत देती है। फोन में 8 जीबी रैम दी जा सकती है और यह ऐपल के इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करेगा। 

कैमरों के स्‍तर पर भी iPhone SE 4 अपग्रेड की पेशकश करेगा। इसमें 48MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है, जो सोनी का IMX904 सेंसर होगा। फोन में 12 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

बैटरी के मामले में यूजर्स को थोड़ी निराशा हो सकती है क्‍योंकि iPhone SE 4 में iPhone SE 4 की बैटरी मिल सकती है। हालांकि iPhone SE 3 में दी गई बैटरी से ज्‍यादा है। कई एडवांस फीचर्स जैसे- फेस आईडी, IP68 रेटिंग के साथ यह आ सकता है। वायर्ड और वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट इसमें हो सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.