iPhone SE 4 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, डिजाइन और फीचर्स भी हुए लीक

Apple कथित तौर पर पुराने होम बटन डिजाइन से हटकर लेटेस्ट iPhone SE 4 में एक एज-टू-एज स्क्रीन के साथ जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 21:21 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 में एक एज-टू-एज स्क्रीन के साथ जा सकता है Apple
  • फोन फेस आईडी का यूज करेगा और AI टूल के सूट से भी लैस हो सकता है
  • नए iPhone के साथ नए iPad Air मॉडल और कीबोर्ड पर भी काम कर रही है Apple
iPhone SE 4 लंबे समय से मार्केट में अफवाहों में बना हुआ है। अभी हम इसके बारे में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने दावा किया है कि Apple 2025 की शुरुआत में iPhone SE 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग किफायती iPhone मॉडल को नए iPad Air और एक्सेसरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE 4 में कथित तौर पर होम बटन को हटा दिया जाएगा और इसके बजाय फेस आईडी का यूज किया जाएगा। इसके Apple Intelligence फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।

ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट में मार्क गुरमन ने इंटरनल सोर्स का हवाला देते हुए कहा है कि Apple एक अपडेटेड iPhone SE - कोडनेम V59 का प्रोडक्शन करने वाला है। कंपनी इसी iPhone के आसपास लॉन्च करने के लिए नए iPad Air मॉडल और कीबोर्ड भी बनाने की योजना बना रही है।
Advertisement

Apple कथित तौर पर पुराने होम बटन डिजाइन से हटकर लेटेस्ट iPhone SE 4 में एक एज-टू-एज स्क्रीन के साथ जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन फेस आईडी का यूज करेगा और AI टूल के सूट (Apple Intelligence) को सपोर्ट करेगा, जो जल्द ही iPhone 16 और हाई-एंड iPhone 15 मॉडल में उपलब्ध होने वाला है।

कहा जा रहा है कि iPhone SE 4 अपने कई डिजाइन एलिमेंट 2022 के iPhone 14 से लेगा, जिसमें टॉप पर नॉच कटआउट भी शामिल है। वर्तमान में Apple स्टोर पर उपलब्ध मौजूदा iPhone SE टच आईडी, मोटे बेजल्स और सिंगल रियर कैमरे के साथ काफी हद तक iPhone 8 जैसा दिखता है।
Advertisement

नए iPhone SE की रिलीज से Apple को लो-एंड स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलने की संभावना है। इससे कंपनी को Huawei और Xiaomi जैसे ब्रांडों से खोआ मार्केट शेयर वापस पाने में मदद मिलेगी। गुरमन के अनुसार, iPhone SE 4 के अलावा, Apple कथित तौर पर अगले साल की शुरुआत में 11-इंच और 13-इंच स्क्रीन के साथ नए iPad Air मॉडल - कोडनेम J607 और J637 - को भी पेश करेगा। 
Advertisement

Magic कीबोर्ड एक्सेसरी का एक अपडेटेड वर्जन, बदला गया Mac Mini, अपडेटेड MacBook Pro और M4 चिप और ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ iMac भी 2025 में लॉन्च होने की बात कही जा रही है।
 

iPhone SE 4 Specifications, Price (Expected)

iPhone SE 4 में सिंगल 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा आने की खबर है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.06 इंच का पैनल मिलने की संभावना है। यह 6GB और 8GB LPDDR5 रैम ऑप्शन के साथ Apple के A18 चिपसेट से लैस हो सकता है। 
Advertisement

इसकी कीमत $499 (लगभग 42,000 रुपये) और $549 (लगभग 46,000 रुपये) के बीच बताई जा रही है। iPhone SE (2022) को बेस 64GB मॉडल के लिए $429 (लगभग 35,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.