iPhone SE (2020) लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Apple ने आईफोन एसई 2020 में 4.7 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। डिस्प्ले पैनल हैपटिक टच सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 21:41 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन एसई 2020 बहुत हद तक iPhone 8 की याद दिलाता है
  • ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है iPhone SE 2020 में
  • iPhone SE (2020) के दो वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं
iPhone SE (2020) से पर्दा उठा लिया गया है। Apple ने इस साल के सबसे किफायती iPhone मॉडल को मार्केट में उतार दिया है। इसमें 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो iPhone 8 और पुराने आईफोन मॉडल में उपलब्ध है। किफायती होने के बावजूद कंपनी ने इसमें ऐप्पल ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो iPhone 11 सीरीज़ का हिस्सा है। आईफोन एसई (2020) आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 13 पर चलता है और इसमें टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

iPhone SE (2020) price in India, availability details

आईफोन एसई (2020) की कीमत भारत में 42,500 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी हैं। लेकिन इनकी कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। भारत में नए iPhone SE (2020) की बिक्री कब शुरू होगी? इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

iPhone SE 2020 specifications, features

Apple ने आईफोन एसई 2020 में 4.7 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। डिस्प्ले पैनल हैपटिक टच सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यही चिपसेट iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मॉडल का हिस्सा है। नए आईफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा है।

iPhone SE 2020 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट शामिल हैं। नए आईफोन में टच आईडी बटन है। इसमें फेस आईडी सपोर्ट नहीं है जिसके अलग-अलग सेंसर्स की ज़रूरत पड़ती है।
Advertisement

दिखने में आईफोन एसई 2020 बहुत हद तक iPhone 8 की याद दिलाता है जिसे iPhone 7 के अपग्रेड के तौर पर सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। नए फोन का डाइमेंशन 138.4x67.3x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • Bad
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.