आईफोन 7 में नहीं होगा 3.5 एमएम हेडफोन जैक, 2017 मॉडल में होगा बड़ा बदलाव: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 जून 2016 14:22 IST
उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल द्वारा इस साल पेश किए जाने वाले आईफोन के डिजाइन में ज्यदा बदलाव नहीं होगा। खबरों के अनुसार इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन में कुछ छोटे बदलाव और अपग्रेड ही होंगे। नए आईफोन की बनावट व लुक पिछले फोन जैसे ही रहने की उम्मीद है जबकि स्पेसिफिकेशन में होने वाले अपग्रेड के बारे में सितंबर में होने वाले ऐप्पल इवेंट में बताया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2017 में कंपनी द्वारा एक जबरदस्त डिवाइस के लॉन्च की वजह से यह ऐप्पल की रणनीति का हिस्सा है।

ऐप्पल अगले साल आईफोन की शुरुआत के 10वीं एनिवर्सरी मनाएगी। माना जा रहा है कि एक पूरी तरह से नए रंगरूप वाले आईफोन पेश कर ऐप्पल इस अवसर को सेलिब्रेट करेगी। लेकिन, इस साल आने वाले आईफोन 7 में कुछ थोड़े बहुत बदलवा ही होंगे। डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नए आईफोन को ज्यादा पतला और वाटर रेजिस्टेंट बनाने के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं देगी।

हालांकि, 2017 में पेश होने वाला मॉडल बड़े बदलाव के साथ आएगा और इसमें ऐप्पल वॉच की तरह ओलेड डिस्प्ले होगा। इस आईफोन में होम बटन नहीं होगा और डिस्प्ले में ही टच आईडी इंटिग्रेट होगी। इससे पहले भी यह जानकारी कई रिपोर्ट में सामने आ चुकी है। डिस्प्ले के चारों तरफ दिखने वाले बेज़ेल के भी खत्म किए जाने की संभावना है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ''आईफोन से जुड़े लोगों के अनुसार, सालों तक, ऐप्पल के चीफ डिजाइन ऑफिसर जॉनी ईव ने इच्छा जाहिर की है कि आईफोन ग्लास की एक सिंगल शीट की तरह देखे। 2017 में आने वाले आईफोन में डिस्प्ले के चारों तरफ बेज़ेल हटाने और ओलेड स्क्रीन से लैस आईफोन के इसी डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है।''
Advertisement

इसके अलावा इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल अब दो साल की जगह हर तीन साल पर आईफोन को नए रंगरूप के साथ पेश करेगी। लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगले साल बड़े बदलाव के साथ आईफोन पेश करने पर कंपनी वापस दो साल की अवधि पर लौट सकती है।
Advertisement

अब तक आई खबरों के मुताबिक, आईफोन 7 को तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो/प्लस प्रीमियम लॉन्च किए जा सकते हैं। नए आईफोन में एंटीना बैंड की जगह बदलना और डुअल-सिम ट्रे के लिए सपोर्ट आने की भी उम्मीद है। इसके साथ ही नए आईफोन में बड़े वेरिएंट में एक्सेसरी जोड़ने के लिए एक स्मार्ट कनेक्टर दिए जाने की भी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.