आईफोन 7 में है 2 जीबी रैम और 1960 एमएएच की बैटरी: रिपोर्ट

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 12:30 IST
ख़ास बातें
  • चिपवर्क्स ने आईफोन 7 का टियरडाउन किया है
  • आईफिक्सिट ने आईफोन 7 प्लस का टियरडाउन किया है
  • ऐप्पल आईफोन के रैम व बैटरी का खुलासा नहीं करती है
ऐप्पल अब अपने मोबाइल में मौजूद चिपसेट के संबंध में जानकारी सार्वजनिक करती है, लेकिन रैम और बैटरी क्षमता के लेकर को खुलासा नहीं किया जाता। आईफिक्सिट ने आईफोन 7 प्लस का टियरडाउन जारी कर दिया है। अब हम चिपवर्क्स द्वारा किए गए आईफोन7 के टियरडाउन से उसके चिपवर्क के बारे में जानेंगे। आईफोन 7 प्लस की तरह ही ऐप्पल ने आईफोन 7 में भी लगभग समान स्पेसिफिकेशन दिए हैं। इस टियरडाउन  से आईफोन 7 के रैम और बैटरी क्षमता के बारे में पता चला है।

आईफोन 7 के टियरडाउन से इस स्मार्टफोन के रैम व बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी सामने आई है। चिपवर्क्स के टियरडाउन से पता चलता है कि आईफोन 7 में सैमसंग की बनाई 2 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। याद दिला दें कि, आईफिक्सिट द्वारा किए गए आईफोन 7 प्लस के टियरडाउन से इस फोन में सैमसंग की 3 जीबी एलपीडीडीआआर4 रैम होने का खुलासा हुआ था।

बात करें बैटरी क्षमता की तो टियरडाउन से पता चलता है कि आईफोन 7 में 1960 एमएएच की बैटरी है। जो आईफोन 6एस में दी गई 1715 एमएएच की बैटरी से बड़ी है। इसके अलावा आईफोन 7 की बैटरी आईफोन 6 में दी गई 1810 एमएएच की बैटरी भी बड़ी है।
 

चिपवर्क के टियरडाउन से पता चलता है कि आईफोन 7 में दो अलग-अलग सप्लायर हायनिक्स और तोशिबा की 128 जीबी स्टोरेज चिप हैं। आईफिक्सिट के टियरडाउन से भी आईफोन 7 प्लस में तोशिबा के 128 जीबी स्टोरेज चिप का पता चला था। इसके अलावा चिपवर्क ने एक इंटेल पीएमबी994 बेसबैंड प्रोसेसर के बारे में बताया है। आईफोन 7 प्लस में क्वालकॉम एमडीएम9465एम मॉ़डम होने की जानकारी सामने आई है।
Advertisement

चिपवर्क द्वारा किए गए टियरडाउन में डिवाइस के कंपोनेंट परर ध्यान केंद्रित किया गया है।
Advertisement

बात दें कि, आईफिक्सिट ने टियरडाउन के आधार पर खुलासा किया है कि आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम है। आईफिक्सिट ने जिस यूनिट को टियरडाउन किया है उसमें सैमसंग द्वारा बनाए गए रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ हैंडसेट में क्वालकॉम एमडीएम 9645M एलटीई. कैट 12 मॉडम मौजूद है। बैटरी की बात करें तो आईफिक्सिट ने पाया कि आईफोन 7 प्लस में 2900 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 7 Teardown, Mobiles, Apple, Chipworks, Teardown, iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  8. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  9. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.