iPhone 7 अमेज़न इंडिया पर छूट के साथ उपलब्ध

अमेज़न इंडिया पर आईफोन 7 को छूट के साथ बेचा जा रहा है। ऑनलाइन रिटेल साइट पर स्टोरेज पर आधारित हैंडसेट के अगल-अलग वेरिएंट पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2017 16:41 IST
अमेज़न इंडिया पर आईफोन 7 को छूट के साथ बेचा जा रहा है। ऑनलाइन रिटेल साइट पर स्टोरेज पर आधारित हैंडसेट के अगल-अलग वेरिएंट पर छूट दी जा रही है। इच्छुक ग्राहक चाहें तो वेबसाइट से इस हैंडसेट मात्र 44,700 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप सितंबर महीने में आईफोन के अगले मॉडल को लॉन्च किए जाने से पहले फोन बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल ही सही वक्त है।

अभी iPhone 7 (ब्लैक) का 32 जीबी वेरिएंट 44,700 रुपये में बिक रहा है। वहीं, इसी रंग में 128 जीबी वेरिएंट को 52,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहकों को 256 जीबी वेरिएंट 69,300 रुपये में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि यह भारत में आईफोन 7 की सबसे कम कीमत नहीं है। लेकिन ऑफर बढ़िया है।

iPhone 7 को पिछले साल सितंबर महीने में iPhone 7 Plus के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 4.7 इंच का 750x1334 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। iPhone 7 में क्वाड-कोर ऐप्पल ए10 फ्यूज़न प्रोसेसर के साथ 2 जीबी दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें आईफोन 7 में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट सेंसर 7 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी, 3जी और 4जी शामिल हैं। ऐप्पल आईफोन 7 में 1960 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 138.30x67.10x7.10 मिलीमीटर और वज़न 138 ग्राम। आईफोन 7 सिंगल सिम स्मार्टफोन है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, कंपास मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.