आईफोन 7 के कारण एक महिला के हाथ जलने की ख़बर

आईफोन 7 के कारण एक महिला के हाथ जलने की ख़बर
ख़ास बातें
  • फोन चार्ज होते वक्त उस पर सो गई थी महिला
  • दुर्घटना के बाद उसने ऐप्पल को जानकारी दी थी
  • ऐप्पल इस दुर्घटना की आंतरिक जांच कर रही है
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि आईफोन 7 के कारण उसके हाथ जल गए। ऑस्ट्रेलियाई महिला ने फेसबुक के जरिए पूरी घटना का ब्योरा दिया। महिला का दावा है कि उसने हाल ही में आईफोन 7 खरीदा था और वह फोन को चार्ज में लगाकर उसी पर सो गई।

मेलनी टैन पैलेज़ ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मैंने हाल ही में ऐप्पल आईफोन 7 खरीदा था। फोन को चार्ज करने के दौरान मैं गलती से उसपर हाथ रखकर सो गई। कुछ देर बाद दर्द, चुभन और सांस फूलने के कारण मेरी नींद खुली।"
 
iphone_burns

ज्ञात हो कि यह वाकया पिछले महीने का है। पैलेज़ का दावा है कि उसने इस दुर्घटना की जानकारी ऐप्पल की एग्ज़ीक्यूटिव टीम को वेबसाइट के जरिए दी थी। ऐप्पल ने उस आईफोन 7 को आंतरिक टेस्टिंग के लिए मंगा लिया है, लेकिन पैलेज़ को अभी तक कंपनी के द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है।

पैलेज़ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने दुर्घटना के बाद में कार्रवाई की उम्मीद से ऐप्पल को कई बार चिट्ठी लिखी। लेकिन क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। कार्रवाई में हो रही देरी के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई महिला ने घटना को सार्वजनिक करने का फैसला किया। जैसे ही पैलेज़ के खुलासे को स्थानीय मीडिया में जगह मिली, ऐप्पल हरकत में आ गई।

गौर करने वाली बात है कि आईफोन के कारण जलने का यह पहला मामला नहीं है। इस साल की शुरुआत में पिछले पॉकेट में आईफोन 6 फटने के कारण न्यू साउथ वेल्स का एक शख्स बुरी तरह से जल गया था। उस शख्स को स्किन की सर्जरी करानी पड़ी थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 7, iPhones, Apple
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »