आईफोन 6एस और नेक्सस 5एक्स पर मिल रही है बड़ी छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2015 13:43 IST
दिवाली का त्योहार चंद दिनों बाद है, ऐसे में नामी ऑनलाइन रिटेल कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। हमने आपके लिए टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर मिल रही छूट की एक सूची बनाई है। आप इन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

1. ऐप्पल आईफोन 6एस
Advertisement
अगर आप ऐप्पल के लेटेस्ट हैंडसेट आईफोन 6एस खरीदने का इंतज़ार कर रहे हैं तो इस ऑफर को हाथ से मत जाने दीजिए। आप अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर आईफोन 6एस पर बड़ी छूट पा सकते हैं। वेबसाइट पर आईफोन 6एस का 64 जीबी गोल्ड वेरिएंट 65,999 रुपये (कीमत 72,000 रुपये) में उपलब्ध है, जबकि स्पेस ग्रे वेरिएंट 66,001 रुपये में मिलेगा। यह लॉन्च कीमत से करीब 6,000 रुपये कम है। 128 जीबी वेरिएंट पर ज्यादा छूट मिल रही है। आप आईफोन 6एस का गोल्ड 128 जीबी वेरिएंट 72,555 रुपये (कीमत 82,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। 128 जीबी स्पेस ग्रे वेरिएंट 72,777 रुपये में उपलब्ध है।

लिंक: अमेज़न

2. एलजी नेक्सस 5एक्स 16जीबी
नया नेक्सस 5एक्स का 16जीबी सीमित समय के लिए 27,500 रुपये (कीमत 31,990 रुपये) में मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली यह बड़ी छूट है। एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा।

कीमतः 27,500 रुपये (कीमत 31,990 रुपये)
Advertisement

लिंक: अमेज़न

Advertisement
3. ऐप्पल आईपैड मिनी 2 16 जीबी
अगर आप 20,000 रुपये के रेंज में एक छोटे स्क्रीन वाले टैबलेट की तलाश में हैं तो आईपैड मिनी 2 16 जीबी के बारे में विचार कर सकते हैं। यह इस हफ्ते 18,465 रुपये (कीमत 21,900 रुपये) में उपलब्ध है। आईपैड मिनी 2 टैबलेट 7.9 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है।

कीमतः18,465 रुपये (एमआरपी 21,900 रुपये)
Advertisement

लिंक: अमेज़न

4. मोटो एक्स (जेन 2)
फ्लिपकार्ट पर मोटो एक्स (जेन 2) स्मार्टफोन 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ उपलब्ध है। यह हैंडसेट सीमित समय के लिए 14,999 रुपये (कीमत 19,999 रुपये) में उपलब्ध है। इस कीमत में मोटो एक्स सेकेंड जेनरेशन का उपलब्ध होना, एक बेहतरीन ऑफर है।

कीमत: 14,999 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये)

लिंकः फ्लिपकार्ट
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.