आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में 2जीबी रैम होने का दावा

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में 2जीबी रैम होने का दावा
विज्ञापन
ऐप्पल ने बुधवार को सेन फ्रांसिसको में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को पेश किया। कंपनी ने इस इवेंट में आईफोन के दोनों मॉडल की कीमत के साथ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया। जैसा कि अब तक होता आया है, कंपनी ने बैटरी की क्षमता और रैम के बारे में जानकारी नहीं दी।

अब एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि नए आईफोन स्मार्टफोन 2जीबी रैम के साथ आएंगे। लॉन्च से पहले भी कई रिपोर्ट में भी यही जानकारी दी गई थी। पोस्ट में लिखा है, "6एस में 2जीबी रैम है"। इशारा आईफोन 6एस की ओर है और यह दावा ऐप्प्ल के आंतरिक डॉक्यूमेंट के आधार पर किया गया है। पोस्ट में आईफोन 6एस प्लस का जिक्र नहीं है, पर आपको बता दें कि दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं।

(यह भी देखें: आईफोन 6एस बनाम आईफोन 6)

हमें हैंडसेट में मौजूद रैम के बारे में जानने के लिए डिवाइस के मार्केट में आने का इंतज़ार करना होगा। रिपेयर और टियरडाउन स्पेशलिस्ट आईफिक्सिट ने पिछले साल दावा किया था कि आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस में 1जीबी का रैम मौजूद है।

यूट्यूब पर मौजद एक नए ऐप्पल प्रोमो वीडियो से यह भी पता चला है कि नए आईफोन 6एस में 1715एमएएच की लिथियम-इयॉन बैटरी है। आपको याद दिला दें कि आईफोन 6 1810एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह जानकारी भी हैंडसेट को पूरी तरह से खोलने के बाद सामने आई थी। भले ही फ़र्क 95एमएएच का हो, पर कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पेज यही दावा किया है कि आईफोन 6 और आईफोन 6एस की बैटरी लाइफ में कोई अंतर नहीं है।

(यह भी पढ़ें: आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में क्या है नया और खास)

ऐप्पल के मुताबिक, आईफोन 6एस की बैटरी 3जी नेटवर्क पर 14 घंटे का टॉक टाइम देगी जबकि स्टैंडबाय टाइम 240 घंटे का है। इसके अलावा, इंटरनेट इस्तेमाल करने पर बैटरी 3जी पर 10 घंटे और वाई-फाई पर 11 घंटे चलेगी। आईफोन 6एस की बैटरी 11 घंटे का एचडी वीडियो प्लेबैक टाइम देगी और इसका ऑडियो प्लेबैक टाइम 50 घंटे है। ये सारे आंकड़े पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 6 से मेल खाते हैं।

नए आईफोन डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शनिवार (12 सितंबर) से शुरू हो जाएगी और कंपनी इन डिवाइस को 12 देशों में 25 सितंबर से भेजना शुरू कर देगी। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत को पिछले साल लॉन्च किए गए मॉडल के समान रखा गया है। आईफोन 6एस के 16जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर होगी। आईफोन 6एस का 64 जीबी और आईफोन 6एस प्लस का 16जीबी वेरिएंट 749 डॉलर में मिलेगा। 849 डॉलर खर्चकर आईफोन 6एस का 128जीबी मॉडल या आईफोन 6एस प्लस का 64जीबी मॉडल मिलेगा। वहीं, आईफोन 6एस प्लस के 128जीबी वेरिएंट का दाम 949 डॉलर होगा। अभी कंपनी ने इन डिवाइस के भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »