आईफोन 5एसई, आईपैड एयर 3 और ऐप्पल वाच के नए मॉडल 15 मार्च को होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2016 11:14 IST
टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल इस साल का पहला इवेंट 15 मार्च को आयोजित करेगी। ऐसा दावा कई मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा 4 इंच वाले आईफोन 5एसई और आईपैड एयर 3 को पेश किया जाएगा। अमेरिका की यह कंपनी इस इवेंट में ऐप्पल वाच के नए मॉडल और बैंड भी पेश करेगी।

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, आम यूज़र ऐप्पल के 4 इंच वाले आईफोन से मार्च में रूबरू होंगे। इसे आईफोन 5एसई के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान कंपनी के लोकप्रिय आईपैड एयर 2 का अपग्रेड आईपैड एयर 3 को भी लॉन्च किया जाएगा। यह दावा बज़फीड न्यूज द्वारा भी किया गया है।
Advertisement

आईफोन 5एसई के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और डिजाइन प्रोफाइल आईफोन 6एस जैसे हैं।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ए9 प्रोसेसर और एम9 कोप्रोसेसर से लैस होगा। यह सेटअप हमें आईफोन 6एस में देखने को मिला है। आईफोन 5एसई सीरी फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा। अन्य फ़ीचर में 16 जीबी या 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम कैमरा शामिल हैं।
Advertisement

आईपैड एयर 3 के बारे में बताया गया है कि यह टैबलेट 4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा 3डी टच फ़ीचर होने की भी जानकारी सामने आई है।
Advertisement

ऐप्पल की योजना इस इवेंट में ऐप्पल वाच के नए मॉडल पेश करने की भी है। हम पहले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते, क्योंकि कंपनी सितंबर महीने में आईफोन 7 के साथ ऐप्पल वाच 2 भी लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  9. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  10. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.