आईफोन 5एसई का डिजाइन फिर हुआ लीक, दिखने में है आईफोन 5एस जैसा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2016 16:43 IST
ऐप्पल के अपने 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 5एसई के लॉन्च करने की खबरे हैं। माना जा रहा है कि आईफोन 5एसई ऐप्पल के इस के पहले इवेंट में 15 मार्च को लॉन्च होगा। ऐप्पल का इस संभावित नए स्मार्टफोन में लगभग सारे फीचर आईफोन 6 और आईफोन 6एस जैसे ही होंगे। लेकिन जहां तक डिजाइन की बात है तो यह पॉवर बटन की रीलोकेशन जैसे कुछ बड़े बदलाव के साथ आईफोन 5एस जैसा ही दिख सकता है।

9to5Mac ने एक आईफोन का केस बनाने वाले निर्माता का हवाला से खबर दी है कि ऐप्पल 5एसई का लुक काफी हद तक ऐप्पल के 2013 में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5एस जैसा है। आईफोन 5एसई कर्व्ड डिजाइन में होगा। आईफोन 5एसई में किनारे की तरफ एक पॉवर बटन होगा, जोकि आईफोन 5एस में ऊपर की तरफ था। आईफोन 6 मॉडल में ऐप्पल ने पॉवर की किनारे की तरफ दिया था। हालांकि, इस रिपोर्ट में आईफोन 5एसई के आईफोन 6 की तरह दिखने को खारिज किया गया है। टेक्नोलॉजी ब्लॉग 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, आम यूज़र ऐप्पल के 4 इंच वाले आईफोन से मार्च में रू-ब-रू होंगे। इसे आईफोन 5एसई के नाम से जाना जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ए9 प्रोसेसर और एम9 कोप्रोसेसर से लैस होगा। यह सेटअप हमें आईफोन 6एस में देखने को मिला है। इस स्मार्टफोन में 4 इंच का स्क्रीन  होगी। आईफोन 5एसई सीरी फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में सिर्फ आईफोन 6एस और 6एसप्लस में मौजूद लाइव फोटोज फीचर भी उपलब्ध रहेगा। अन्य फ़ीचर में 16 जीबी या 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम कैमरा शामिल हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि आईफोन 5एसई ऐप्पल के खास 3डी टच डिस्प्ले को सपोर्ट नहीं करेगा।  

खबरों के मुताबिक, इसमें ऐप्पल पे (ऐप्पल का विशेष मोबाइल पेमेंट सिस्टम) के लिए एनएफसी चिप होगी। आईफोन 5एसई के अन्य फीचर में 16 जीबी या 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। फोन के गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

बात करें ऐप्पल आईफोन 7 की तो ऐप्पल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस साल सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.