iPhone 17 Pro में अब मिलेगा एंड्रॉयड जैसा कूलिंग सिस्टम, जानें क्या बदल जाएगा

Apple इस साल iPhone 17 सीरीज को पेश करने वाला है, जिस पर कथित तौर पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2025 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Apple इस साल iPhone 17 सीरीज को पेश करने वाला है।
  • Apple iPhone 17 Pro में कूलिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड मिल सकता है।
  • Apple एक वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम शामिल करने का प्लान बना रहा है।

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple इस साल iPhone 17 सीरीज को पेश करने वाला है, जिस पर कथित तौर पर काम चल रहा है। Apple के आगामी फ्लैगशिप iPhone 17 Pro में कूलिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। हालिया लीक के अनुसार, Apple एक वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम शामिल करने का प्लान बना रहा है। यह एक थर्मल सॉल्युशन है, जिसका इस्तेमाल सभी एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन और अधिकतर मिड रेंज स्मार्टफोन में कई सालों से हो रहा है। इससे गेमिंग, एआई और अन्य संबंधित हैवी टास्क की डिमांड को पूरा करने में मदद मिलती है।

यह थर्मल सॉल्युशन फ्लूइड एवापोर्शन और कंडेनसेशन का उपयोग करके हीट को मेन कंपोनेंट से चेसिस तक मूव करता है। यह मौजूदा आईफोन के कॉपर हीट स्प्रेडर्स और ग्रेफाइट शीट्स के मुकाबले में काफी ज्यादा बेहतर है। इससे बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। जैसे कि iPhone 16 Pro में लगातार वर्कलोड के दौरान कथित तौर पर जीपीयू के परफॉर्मेंस में 40% तक गिरावट आई। iPhone 17 Pro में नया A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसलिए बेहतर कूलिंग सिस्टम बहुत ज्यादा जरूरी भी है।

वेपर चैंबर मेमोरी, मॉडेम और यहां तक ​​कि रियर कैमरा मॉड्यूल तक भी फैला हुआ है। यह लंबे 4K/8K वीडियो रिकॉर्डिंग या ऑन डिवाइस AI-बेस्ड टास्क के दौरान हीट से संबंधित दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकता है। iOS 19 के ऑन डिवाइस AI फीचर्स पर बहुत ज्यादा निर्भर होने की संभावना है, खासकर सिरी के आसपास, चिप को कूल रखना स्मूथ और बेहतर परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए जरूरी होगा। हालांकि, किफायती iPhone 17 मॉडल में कॉपर हीट स्प्रेडर्स और ग्रेफाइट शीट रहेगी।

लीक अगर सच साबित होती है तो iPhone 17 Pro आखिरकार वह बहुत जरूरी थर्मल हेडरूम प्रदान कर सकता है जो एंड्रॉयड डिवाइस सालों से दे रहे हैं। लॉन्च के समय Apple के आगामी डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी, जो कि सितंबर 2025 में पेश होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.