iPhone 17 के डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में लॉन्च से पहले सबकुछ जानें

Apple अपनी लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रहा है जो कि आधिकारिक तौर पर सितंबर 2025 में पेश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Apple अपनी लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रहा है।
  • Apple आईफोन 17 सीरीज सितंबर 2025 में पेश होने की उम्मीद है।
  • iPhone 17 में A18 Bionic प्रोसेसर मिलेगा।

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

Apple अपनी लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रहा है जो कि आधिकारिक तौर पर सितंबर 2025 में पेश होने की संभावना है। नई लाइनअप में 4 मॉडल जैसे कि iPhone 17, नया iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। Apple की आगामी iPhone सीरीज में बेहतर विजिबिलिटी के लिए एक स्लीक 120Hz OLED डिस्प्ले शामिल होगी। इसके अलावा फोन में iOS 26 प्री-इंस्टॉल होने की संभावना है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और सॉफ्टवेयर बदलाव मिलते हैं। आइए आगामी iPhone 17 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17 लॉन्च तारीख


Apple ने अभी तक आधिकारिक स्तर पर iPhone 17 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट और इन्साइट के अनुसार, iPhone 17 लाइनअप 9 सितंबर, 2025 को पेश होने की उम्मीद है।


Advertisement
iPhone 17 की कीमत


Apple आमतौर पर एक समान कीमत पर आईफोन पेश करता है। हालांकि, आगामी iPhone 17 की सटीक कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। iPhone 15 और iPhone 16 के 128GB वेरिएंट $799 (लगभग 68,300 रुपये) में लॉन्च हुए थे। भारत में बीते साल आए आईफोन की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये थी, जिससे यह सुझाव मिलता है कि Apple iPhone 17 की कीमत भी समान रह सकती है।

iPhone 17 की खासियतें


iPhone 17 में A18 Bionic प्रोसेसर मिलेगा। स्टोरेज के मामले में स्टैंडर्ड iPhone 17 में 8GB RAM होगी और जबकि Pro वर्जन में 12GB RAM मिलेगी। कैमरा सेटअप के मामले में iPhone 17 लाइनअप में एक बेहतरीन फीचर अपग्रेडेड 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि पिछली सीरीज में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। इस अपग्रेड से बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉल के दौरान बेहतर क्लैरिटी और डिटेल मिलेगी।
Advertisement

टिपस्टर Majin Bu ने iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के रेंडर्स X पर साझा किए हैं, जिनसे डिजाइन का पता चला है। iPhone 17 के कई लीक डिजाइन रेंडर ऑनलाइन आ चुके हैं, जिनसे पता चला है कि Apple स्टैंडर्ड iPhone 17 में समान डिजाइन पर बरकरार रह सकता है। हालांकि, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में एक रिफ्रेश्ड रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आने की उम्मीद है, जिससे प्रीमियम मॉडल में ज्यादा बदलाव होंगे।

iPhone 17 सीरीज कब लॉन्च होगी?

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर, 2025 को पेश होने की उम्मीद है।

iPhone 17 सीरीज में कौन सी डिस्प्ले होगी?

iPhone 17 सीरीज में स्लीक 120Hz OLED डिस्प्ले शामिल होगी।

iPhone 17 में कौन सा प्रोसेसर होगा?

iPhone 17 में A18 Bionic प्रोसेसर मिलेगा।

iPhone 17 में कैसा फ्रंट कैमरा होगा?

iPhone 17 सीरीज में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.